Ganga Expressway Car Accident: रायबरेली में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, 4 युवतियों की मौत, कई घायल

रायबरेली जिले में रविवार शाम को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रही 7 युवतियों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में चार युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 9 February 2026, 4:37 AM IST
google-preferred

Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रविवार रात को भयानक सड़क हादसा हो गया। जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानपुर जनोली गांव के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर अचानक तेज रफ्तार एक कार ने पैदल जा रही कई युवतियां-किशोरियों को टक्कर मार दी जिससे इस हादसे में चार युवतियों की मौत हो गई। साथ ही कुछ अन्य लड़कियां भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह दर्दनाक घटना जगतपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर जनोली इलाके में हुआ।

मृतक और घायलों की पहचान

मृतकों की पहचान शालिनी (22) पुत्री जंग बहादुर, हिमांशी (23) पुत्री दल बहादुर, रश्मि (14) पुत्री रामरतन और आसमा (18) के रूप में हुई है। सभी जगतपुर थाना क्षेत्र के कोडर और चूली गांव की रहने वाली थीं। घायलों में रिया पटेल (14), विया पटेल (12), साधना (9), मीना (22) और रेशमा (14) शामिल हैं। इनमें विया पटेल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे एम्स रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार यहां गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण का काम चल रहा है। लोगों ने बताया कि युवतियां किसी काम से सड़क पार कर रही थीं, तभी किनारे से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की ज्यादा रफ्तार होने से युवतियां बच नहीं पाईं और हादसे में चार युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

हादसे की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर तुरंत पहुंचा, जिसमें जिले के अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा और सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार सहित भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस के पहुंचते ही पूरी जानकारी की गई और घायलों को तुरंत एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका सही तरह से इलाज किया जा रहा है।

UP News: रायबरेली आईटीआई बिछाएगी नागालैंड में ऑप्टिकल फाइबर, जानें पूरी खबर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां किया हादसे का मंजर

प्रत्यक्षदर्शी मनोज कुमार ने बताया कि हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर चारों तरफ घायल युवतियां तड़पती नजर आईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ युवतियां सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे बना खतरा

गौरतलब है कि गंगा एक्सप्रेस-वे अभी आम यातायात के लिए पूरी तरह से खोला नहीं गया है। इसके बावजूद आसपास के गांवों के लोग यहां बेधड़क कार और बाइक दौड़ाते हैं। पैदल चलना और दोपहिया वाहनों का संचालन यहां पूरी तरह प्रतिबंधित है, लेकिन नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।

रायबरेली में समाजवादी पार्टी ने जिला प्रशासन को घेरा, एसआईआर फार्म 7 पर उठाये सवाल

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को जिला अस्पताल लाकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है, जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल एक लड़की को बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि कुछ युवतियां पैदल गंगा एक्सप्रेसवे पर जा रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे इस घटना में चार महिलाओं की मृत्यु हो गई है। घायलों का जिला अस्पताल और सीएचसी में इलाज चल रहा है।

Location : 
  • raebareli,

Published : 
  • 9 February 2026, 4:37 AM IST

Advertisement
Advertisement