हिंदी
लक्ष्मीपुर (महराजगंज): लक्ष्मीपुर ब्लॉक में शुक्रवार को हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुंवारी लड़की को चार साल पहले शादी-शुदा दिखा दिया गया था। जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन बैरंग शादी के मंडप से वापस लौट गए थे।
इस मामले को डाइनामाइट न्यूज़ ने कल सबसे पहले प्रकाशित किया था। आज डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने इस मामले की सत्यता जानने के लिए कजरी गांव गई। जहां लड़की के घर के आस-पास के लोगों से इस शादी के बारे में पूछताछ किया, जिसमें कई बड़े खुलासे सामने आए।
सामूहिक विवाह कराने में एजेंटों के भूमिका की संभावना
लड़की की मां से पूछताछ में पता चला कि शादी का आवेदन किसी एजेंट के माध्यम से कराया गया था। एजेंट ने ही ब्लॉक में हो रहे शादी कार्यक्रम में भी बुलाया था। ब्लॉक पर जाने पर पता चला कि उनकी लड़की को पहले से शादीशुदा दिखा कर अपात्र कर दिया गया है। जिसके बाद लड़का लड़की पक्ष दोनों मायूस होकर वापस घर आ गए।
डाइनामाइट न्यूज़ ने ग्राउंड जीरो पर लड़की के घर के आस-पास रहने वाले पड़ोसियो गोविंद, तेजाई, रामवृक्ष मौर्य, फुला, आयतूनिशा, से पूछा तो उन्होनें बताया कि संध्या की शादी अभी नहीं हुई है। वह अभी कुंवारी है उसे काग़ज़ में शादी-शुदा दिखाकर गलत किया गया है। अधिकारी गांव आकर रिपोर्ट लगाए होते तो ऐसी घटना नहीं होती।
डाइनामाइट न्यूज़ की पड़ताल में खुलासा
डाइनामाइट न्यूज़ की पड़ताल में जो सच्चाई सामने आई है, उसके अनुसार शायद किसी एजेंट के माध्यम से शादी का आवेदन किया गया था। आवेदन पर मोबाइल नंबर गलत दर्ज था, उसी पर कॉल करके रिपोर्ट लगा दी गई। मौके पर जाकर सत्यता नहीं जांची गई। लेकिन ये अधिकारियों के जांच का विषय है क्या असली सच है?
प्रधान प्रतिनिधि का बयान
इस मामले में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने दूरभाष पर बताया कि लड़की अभी कुंवारी है, उसकी शादी नहीं हुई है। रिपोर्ट लगाने से पहले उनसे इस संबंध में जानकारी नहीं ली गई थी।
ADO समाज कल्याण का बयान
इस मामले में ADO समाज कल्याण महेंद्र ने बताया कि गांव पर आज जांच के लिए गए थे। फोन पर आवेदनकर्ता का सत्यापन सचिव ने कर दिया है।
BDO का बयान
इस मामले में BDO मृत्युंजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है ADO समाज आज जांच के लिए मौके पर गए है, सोमवार को हम गांव जाकर जांच करेंगे।
Published : 18 January 2025, 6:51 PM IST
Topics : Breaking News DM Maharajganj Dynamite News lakshmipur Maharajganj Mass Marriage UP Government uttar pradesh