हिंदी
फतेहपुर जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को पुलिस और खनिज विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर 5 ओवरलोड ट्रकों पर कुल 5.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
सड़क हादसों का बढ़ रहा था खतरा
असोथर थाना क्षेत्र में लगातार ओवरलोड गिट्टी, मोरम और बालू लदे ट्रकों के कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ रहा था। स्थानीय लोगों ने इन वाहनों की वजह से हो रही दुर्घटनाओं और क्षतिग्रस्त सड़कों की शिकायत की थी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।
जांच में सभी ट्रक ओवरलोड पाए गए
जिला खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि बांदा जिले के मार्का यमुना घाट से आने वाले ट्रकों की विशेष जांच की गई, जिसमें सभी 5 ट्रक ओवरलोड पाए गए।
प्रशासन ने ट्रक मालिकों को चेतावनी दी है कि यदि दोबारा ऐसा पाया गया तो वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद ट्रक चालकों और मालिकों में हड़कंप मच गया है।
Published : 5 March 2025, 5:16 PM IST
Topics : Fatehpur latest Overloading police