लखनऊ के उन्माद फैलाने की कोशिश, हनुमान मंदिर से जुड़े मामले को लेकर लोगों में आक्रोश

लखनऊ में हनुमान मंदिर परिसर में कटा हुआ सिर मिलने पर हड़कंप मच गया। लोग सड़को पर.. पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर

Updated : 21 March 2025, 8:21 PM IST
google-preferred

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिला। पुजारी ने देखा तो आसपास के लोगों को सूचना दी। खबर फैली तो मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

क्या है मामला?

डाइनामाइट न्यूज के मुताबिक, घटना त्रिवेणी नगर के हनुमंत नगर-3 स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे हुई। मंदिर परिसर में गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर फेंका हुआ था। पुजारी विजय पुरी ने देखा तो हैरान रह गए। उन्होंने लोगों को सूचना दी। लोगों ने देखा तो आक्रोश फैल गया।

गाय के पेट में चाकू

बताया गया कि करीब सात माह पहले भी यहां एक गाय के पेट में चाकू घोंपा गया था। उस पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपी बेलगाम होते जा रहे हैं। मंदिर के आसपास मीट-मछली की दुकानें भी हैं। विरोध करने पर कई बार दुकानें बंद करने के निर्देश दिए गए लेकिन अंत में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

शुक्रवार की घटना से लोगों में गुस्सा है। शाम को लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जाहिर की। गोहत्या बंद करो जैसे नारे लगाए गए। पुलिस लोगों को समझाकर शांत करने की कोशिश कर रही है।
 

Published : 
  • 21 March 2025, 8:21 PM IST