हिंदी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Img: Dynamite News)
New Delhi: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह किसी एक नेता की हार नहीं, बल्कि छात्रों की आवाज की जीत है। राहुल गांधी ने कहा कि देशभर के युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग को लेकर लगातार संघर्ष किया और उसी का असर अब देखने को मिला है।
उन्होंने कहा, "धर्मेंद्र प्रधान को तो जाना ही था। यह हमारे छात्रों की जीत है, यह हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है।"
राहुल गांधी ने साफ कहा कि उनका विरोध सिर्फ एक मंत्री तक सीमित नहीं है। उनके मुताबिक, छात्रों का आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में सुधार और निष्पक्षता की मांग को लेकर था। इसलिए इस्तीफे के बाद भी कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि सरकार को अब केवल चेहरे बदलने से काम नहीं चलेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में ऐसे सुधार करने होंगे जिनसे छात्रों का भरोसा दोबारा कायम हो सके।
ये भी पढे़ं- बड़ी खबर: सीजेपी ने तत्काल प्रभाव के साथ आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा व्यवस्था पिछले कुछ वर्षों में कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि कभी भारतीय शिक्षा प्रणाली की पूरी दुनिया में चर्चा होती थी, लेकिन अब उस पर लगातार दबाव बढ़ा है। उनका कहना था कि शिक्षा संस्थानों की स्वायत्तता प्रभावित हुई है और व्यवस्था में पारदर्शिता कम हुई है। उन्होंने कहा कि छात्रों का आंदोलन इन्हीं मुद्दों पर बढ़ते असंतोष का परिणाम है।
Rahul Gandhi Big Statement: सभी छात्रों का दिल से शुक्रिया... आंदोलन खत्म होने पर राहुल गांधी का बड़ा बयान#RahulGandhi #JantarMantar #Protest #youthprotest #ViralVideo #DynamiteNews @RahulGandhi @INCIndia pic.twitter.com/XJXJL2COYQ
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 25, 2026
राहुल गांधी ने इस मौके पर सरकार के सामने दो प्रमुख मांगें भी रखीं। पहली, प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर स्पष्ट कार्रवाई की जाए। दूसरी, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छात्रों से बातचीत करनी चाहिए और पूरे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देनी चाहिए।
ये भी पढे़ं- मोदी सरकार के 12 साल में पहला बड़ा इस्तीफा: 2021 से 2026 तक संभाला शिक्षा मंत्री का पद, जानें उनका पूरा राजनीतिक सफर
राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए। कांग्रेस इस मुद्दे को संसद और जनता के बीच लगातार उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उसे सुना जाना चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा कि देश इस समय शिक्षा, रोजगार और संस्थागत व्यवस्था से जुड़े कई बड़े सवालों का सामना कर रहा है। उनका मानना है कि अगर इन मुद्दों पर समय रहते समाधान नहीं निकाला गया, तो भविष्य में और बड़े आंदोलन देखने को मिल सकते हैं।
Location : New Delhi
Published : 25 July 2026, 7:04 PM IST