हिंदी
New Delhi : दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्रों का आंदोलन अब सियासी चर्चा का विषय बन गया है। छात्रसंघ चुनाव समेत विभिन्न मांगों को लेकर 12 अक्टूबर से जारी भूख हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। वहीं, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के यूनिवर्सिटी पहुंचने की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई और परिसर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।
यूनिवर्सिटी के सभी गेटों पर दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए। गेट के बाहर बैरिकेडिंग लगाई गई और प्रवेश पर पाबंदियां लगाई गईं। पुलिस की ओर से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू होने को लेकर लगातार अनाउंसमेंट भी किया गया। इस बीच छात्रों ने यूनिवर्सिटी की ग्रिल के पास पहुंचकर अपनी मांगें उठाईं।
छात्रों के प्रदर्शन की प्रमुख मांग छात्रसंघ चुनाव कराना है। सोमवार को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने चुनाव कराने का ऐलान किया, लेकिन प्रदर्शनकारी छात्र अभी आंदोलन खत्म करने के लिए तैयार नहीं हैं।
Location : New Delhi
Published : 28 October 2026, 6:32 PM IST