दीवाली की सफाई के नाम से कतराते हैं आप? तो अपनाइए 6 आसान हैक्स, त्योहार की हर तैयारी होगी झटपट

दीवाली के मौके पर घर की सफाई करना किसी चुनौती से कम नहीं होता, लेकिन कुछ स्मार्ट और आसान हैक्स अपनाकर इस काम को बेहद आसान बनाया जा सकता है। इस लेख में ऊपर से नीचे सफाई का नियम, होममेड क्लीनर, पुराने मोजों और नींबू के कमाल के नुस्खों के जरिए मेहनत और समय दोनों बचाने के असरदार तरीके बताए गए हैं।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 28 October 2026, 6:11 PM IST
google-preferred

New Delhi: दिवाली आने वाली हो और घर की सफाई का टेंशन न हो ऐसा भला कैसे हो सकता है? कभी पंखों पर जमी धूल परेशान करती है, तो कभी रसोई की चिकनाई और खिड़कियों के कोनों में छिपी गंदगी। घर को चमकाने के चक्कर में कई बार पूरा दिन निकल जाता है और थकान अलग होती है। अगर आप भी इस बार सफाई करते हुए अपनी हालत खराब नहीं करना चाहते, तो कुछ स्मार्ट ट्रिक्स आपके काम आ सकती हैं। इनकी मदद से न सिर्फ सफाई आसान होगी, बल्कि त्योहार की बाकी तैयारियों के लिए भी समय बच जाएगा।

1. पहले छत फिर फर्श, नहीं तो दोगुनी होगी मेहनत

शुरुआत में ही फर्श पर पोंछा लगाने की गलती न करें। सबसे पहले छत के पंखों को साफ करें, जाले हटाएं और अलमारियों के ऊपर जमी धूल झाड़ें। इसके बाद खिड़कियों और फर्नीचर की सफाई करें। फर्श की सफाई सबसे आखिर में करें। ऐसा करने से ऊपर से गिरने वाली धूल की वजह से आपको बार-बार पोंछा नहीं लगाना पड़ेगा, जिससे आपका समय और मेहनत दोनों बचेंगे।

दिवाली सीजन में खरीदने जा रहे हैं नया वाहन? पहले जान लें बिहार सरकार का यह बड़ा ऑफर, बचेंगे हजारों रुपये

2. घर में कबाड़ है तो सफाई कैसे होगी आसान?

अलमारियों में सालों से रखे कपड़े और कोनों में जमा बेकार का सामान आपके सफाई के काम को और बढ़ा देता है। सबसे पहले घर से फालतू सामान हटाएं अपना सामान छांटें और उन चीज़ों को हटा दें जिनकी अब आपको जरूरत नहीं है। काम की चीजें जरूरतमंदों को दान कर दें और बाकी सामान को सही तरीके से ठिकाने लगा दें। इससे घर में ज्यादा जगह बनेगी और सफाई का काम काफी आसान हो जाएगा।

3. पुराना तकिए का कवर बनेगा आपका सफाई पार्टनर

छत के पंखों को साफ करते समय अक्सर धूल उड़कर बिस्तर या फर्श पर गिर जाती है। इससे बचने के लिए पंखे की हर पत्ती पर एक पुराना तकिए का कवर चढ़ाएं और उसे धीरे से बाहर की तरफ खींचें; सारी धूल उस कवर के अंदर ही रह जाएगी। इससे आपको फर्श और फर्नीचर को दोबारा साफ करने की मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

DIY natural cleaners

दीवाली की सफाई को आसान बनाने वाले जादुई हैक्स (Img: AI Image)

4. रसोई की चिकनाई हटाने के लिए अपनाएं सही तरीका

गैस स्टोव और किचन की टाइलों पर जमी चिकनाई काफी जिद्दी हो सकती है। इसके लिए किसी अच्छे क्लीनर या बेकिंग सोडा से बने पेस्ट का इस्तेमाल करना बहुत असरदार हो सकता है। बस ध्यान रखें कि इस्तेमाल करने से पहले इसे किसी छोटी और छिपी हुई जगह पर आजमा कर देख लें। साथ ही, यह भी याद रखें कि अलग-अलग क्लीनिंग केमिकल्स को आपस में न मिलाएं खास तौर पर, ब्लीच और सिरके (विनेगर) का इस्तेमाल कभी भी एक साथ न करें।

दिवाली-छठ पर रेलवे का खास प्लान: निजामुद्दीन और आनंद विहार स्टेशन पर होंगे बड़े बदलाव, यात्रियों को मिलेगी राहत

5. नींबू से चमकाएं नल, माइक्रोवेव की गंदगी भी होगी दूर

माइक्रोवेव के अंदर जमी गंदगी को हटाने के लिए एक माइक्रोवेव-सेफ बाउल में पानी और नींबू के टुकड़े डालकर उसे गर्म करें। जब भाप बन जाए तो माइक्रोवेव को बंद कर दें, इसे थोड़ा ठंडा होने दें और फिर एक कपड़े से अंदर के हिस्से को पोंछ लें। नल पर लगे पानी के हल्के दागों को हटाने के लिए भी नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, मार्बल जैसी प्राकृतिक पत्थर की सतहों पर इसका इस्तेमाल न करें।

6. पूरे घर की सफाई एक दिन में करने की गलती न करें

सुबह से शाम तक सफाई करने की योजना बनाने से आप पूरी तरह थक सकते हैं। इसके बजाय हर दिन एक कमरे की सफाई पर ध्यान दें जैसे कि पहले दिन किचन, दूसरे दिन बेडरूम और तीसरे दिन लिविंग रूम। इससे काम का बोझ कम होगा और यह भी पक्का होगा कि आपके घर का हर कोना अच्छी तरह साफ हो जाए।

Location :  New Delhi

Published :  28 October 2026, 6:11 PM IST

Advertisement