लक्ष्मीपुर एकडंगा को मिली बड़ी सौगात! 3.40 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक उत्सव भवन, सदर विधायक ने किया शिलान्यास

महराजगंज के लक्ष्मीपुर एकडंगा गांव में 3.40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक उत्सव भवन का सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने विधिवत शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह भवन ग्रामीणों के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा सरकार गांवों तक विकास की योजनाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Maharajganj: सदर विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा गांव में शुक्रवार को लगभग 3 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक उत्सव भवन का सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजन-अर्चन के साथ शिलान्यास किया। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया, जिससे आयोजन का माहौल भक्तिमय और उत्सवमय हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

ग्रामीणों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा उत्सव भवन

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद विकास कार्यों में अभूतपूर्व तेजी आई है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीपुर एकडंगा में बनने वाला अत्याधुनिक उत्सव भवन ग्रामीणों के विवाह, सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार गांव-गांव तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाकर लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Maharajganj: “थानों में नहीं चलेगी लापरवाही!” DIG एस. चन्नप्पा का पुलिस अफसरों को अल्टीमेटम, ढिलाई बरती तो खैर नहीं

'गांव-गांव तक पहुंच रहा विकास'

प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि उत्सव भवन बनने से ग्रामीणों को सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार की विकासपरक नीतियों का लाभ अब ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है।

गुणवत्ता और समयसीमा का रखा जाएगा ध्यान

जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को जल्द इसका लाभ मिल सके।

Maharajganj: दरवाजे पर सो रही महिला की सिर कूचकर हत्या, रात के विवाद के बाद वारदात से गांव में सनसनी

ग्राम प्रधान ने जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान अमेरिका प्रसाद ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्सव भवन का निर्माण गांव के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि साबित होगा।

Location :  Maharajganj

Published :  25 July 2026, 7:06 PM IST

Related News

Advertisement