यूपी पंचायत चुनाव पर संकट! ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ेगा या हटेगा? सरकार के दो प्रस्तावों पर मंथन तेज
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव तय समय पर होने पर संशय गहरा गया है। सरकार के सामने ग्राम प्रधानों, ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाने या प्रशासक नियुक्त करने का विकल्प है। ओबीसी आयोग, मतदाता सूची और कोर्ट केस से देरी के संकेत बढ़े।