Handshake Controversy: पाकिस्तानियों से हाथ मिलाना… कांग्रेस नेता ने किया कांड, BJP खोलेगी मोर्चा?

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एशिया कप 2025 के दौरान भारतीय क्रिकेटरों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने पर प्रतिक्रिया दी है, जिस पर अब चारों तरफ चर्चा हो रही है। उनका मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाना चाहिए था।

Post Published By: Mrinal Pathak
Updated : 25 September 2025, 3:16 PM IST
google-preferred

New Delhi: 2025 के एशिया कप में भारतीय टीम ने जब पाकिस्तान के खिलाफ दोनों मैच खेले, तब भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का मुद्दा खूब चर्चा में रहा। इस रवैये को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी बहस हुई। इस विषय पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपनी राय दी और कहा कि खेल भावना का सम्मान किया जाना चाहिए और खिलाड़ियों को पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाना चाहिए था। जिस पर लोगों को भाजपा की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

शशि थरूर का खेल भावना पर जोर

मीडिया से बात करते हुए शशि थरूर ने कहा, “जब हमने पाकिस्तान के खिलाफ खेलना तय किया है, तो हमें खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल एक ऐसा क्षेत्र है जहां राजनीतिक और सैन्य तनावों को अलग रखा जाना चाहिए। अगर हम उनकी इतनी गहरी नफरत रखते हैं, तो हमें खेलना ही नहीं चाहिए था। लेकिन अगर हम मैदान पर हैं, तो हाथ मिलाना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि खेल भावना की रक्षा दोनों पक्षों की जिम्मेदारी है।

कारगिल युद्ध के दौरान भी ऐसा ही हुआ था

शशि थरूर ने याद दिलाया कि 1999 में कारगिल युद्ध के बीच भी भारतीय और पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने विश्व कप में हाथ मिलाया था। उन्होंने कहा, “जब हमारे सैनिक शहीद हो रहे थे, तब भी हम पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहे थे और तब भी हाथ मिलाते थे क्योंकि खेल भावना देशों और सेनाओं के बीच के संघर्ष से अलग होती है। यह दिखाता है कि खेल भावना को हमेशा प्राथमिकता दी जानी चाहिए।”

खेल भावना की कमी पर शशि थरूर का मत

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भावनाएं स्वाभाविक हैं, लेकिन इन्हें राजनीति और सैन्य तनाव से अलग रखना चाहिए। उन्होंने दोनों पक्षों की प्रतिक्रियाओं को खेल भावना की कमी माना। शशि थरूर ने बताया कि अगर कोई पहली बार अपमानित होने के बाद दूसरी बार भी ऐसा करता है, तो यह दोनों पक्षों की खेल भावना में कमी दर्शाता है।

बीसीसीआई ने की शिकायत दर्ज

गुरुवार को बीसीसीआई ने एशिया कप के सुपर 4 मैच के दौरान पाकिस्तान के क्रिकेटरों साहिबज़ादा फरहान और हारिस रऊफ़ के खिलाफ अनुचित व्यवहार के कारण आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को दोनों मैचों में हराया है और अब टीम इंडिया फाइनल में पहुंच चुकी है। फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान के आमने-सामने आने की उम्मीद है।

 

 

Location : 
  • Dubai

Published : 
  • 25 September 2025, 3:16 PM IST

Advertisement
Advertisement