हिंदी
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और नामीबिया के बीच खेले जा रहे मुकाबले में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस निर्णय के बाद भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। पिच और ओस को ध्यान में रखते हुए नामीबिया ने यह रणनीतिक फैसला लिया। दोनों टीमों के लिए यह मैच ग्रुप चरण में अहम माना जा रहा है।
ईशान किशन ने 20 बॉल मे 50 रन बनाए (Image Source: Google )
New Delhi: टी20 विश्व कप 2026 के 18वें मुकाबले में भारत और नामीबिया आमने-सामने हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं। संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा की जगह मौका मिला, जबकि जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया अपने पहले मैच में अमेरिका को हराकर आत्मविश्वास से भरी हुई है, जबकि नामीबिया पिछली हार के बाद वापसी की कोशिश में है।
पावरप्ले में भारत का धमाका और ईशान की विस्फोटक पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और ईशान किशन ने तेज शुरुआत दिलाई। संजू ने शुरुआती ओवरों में आक्रामक अंदाज दिखाते हुए 8 गेंदों पर 22 रन बनाए, लेकिन बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हो गए।
इसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और नामीबिया के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने महज 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट पर 86 रन था। ईशान ने अपनी 24 गेंदों की पारी में 61 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। हालांकि 8वें ओवर में गेरहार्ड इरास्मस ने उन्हें कैच आउट कर बड़ी सफलता दिलाई।
ईशान के आउट होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए, लेकिन वह लय हासिल नहीं कर सके। बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह स्टंपिंग आउट हो गए। सूर्यकुमार ने 13 गेंदों पर 12 रन बनाए। इसके बाद तिलक वर्मा ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए और 21 गेंदों पर 25 रन बनाए, लेकिन वह भी कैच आउट हो गए।
लगातार विकेट गिरने से भारतीय टीम पर दबाव बढ़ा। अब हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे पर पारी को संभालने और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है।
शुरुआती आक्रामक शुरुआत के बाद भारत को झटके जरूर लगे हैं, लेकिन मजबूत बल्लेबाजी क्रम के चलते टीम अब भी बड़े स्कोर की ओर देख रही है। वहीं नामीबिया की टीम वापसी करते हुए मुकाबले को संतुलित करने में सफल रही है, जिससे मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है।
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 168/4
अपडेट जारी...