

भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में शानदार जीत हासिल की। इस मैच में मैदान पर जुबानी जंग देखने मिला, जहां शाहीन अफरीदी को अभिषेक शर्मा ने गाली भी दी।
शाहीन शाह अफरीदी और अभिषेक शर्मा (Img: Internet)
Dubai: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। यह मैच सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि मैदान पर होने वाली झड़पों और जुबानी जंग के लिए भी याद किया जाएगा। खासकर, पाकिस्तान के खिलाड़ियों द्वारा की गई कुछ घटिया हरकतों और भारतीय बल्लेबाजों द्वारा दी गई करारी प्रतिक्रिया ने मुकाबले में और भी तड़का लगाया। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने शाहीन शाह अफरीदी को अपशब्द भी कहे।
यह मैच भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक और संवेदनशील समय था, खासकर पहलगाम में हुए हमले के बाद। भारतीय टीम पाकिस्तान से किसी भी तरह के संपर्क से बचना चाहती थी, इसलिए ग्रुप स्टेज के दौरान, ना तो भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बातचीत की, और न ही कोई हैंडशेक हुआ। हालांकि पाकिस्तान ने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया, लेकिन सुपर-4 में भी इसी तरह की स्थिति की उम्मीद जताई जा रही थी।
सुपर-4 के मुकाबले के दौरान, पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को उकसाने की कोशिश की। इस बार शाहीन अफरीदी ने भारतीय बल्लेबाजों के साथ जुबानी जंग छेड़ दी। भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने इस हरकत का जवाब बल्ले और शब्दों से दिया।
Shaheen Afridi’s first ball… already flying in the stands 🤭
Abhishek Sharma showed him – this is India vs Pakistan, not Nepal vs Pakistan 😉🇮🇳#INDvPAK #AsiaCup pic.twitter.com/hgWakWlW0W— 𝐕𝐢𝐡𝐚𝐚𝐧 (@TheRealPKFan) September 21, 2025
मुकाबले की शुरुआत भारतीय पारी के पहले ओवर की पहली गेंद से ही जुबानी जंग से हुई। अभिषेक शर्मा ने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर भारत को शानदार शुरुआत दी। यह छक्का शाहीन अफरीदी को चुभ गया और वह अभिषेक से तू-तड़ाक करने लगे। इस पर अभिषेक ने मुंह से जवाब दिया, ‘चल बॉल डाल...चल’। इसके बाद वह शाहीन अफरीदी को कुछ अपशब्द भी कहते हुए नजर आए। शाहीन अफरीदी ने यह भी कोशिश की कि वह नॉन-स्ट्राइकर एंड पर जाकर अभिषेक को उकसाएं, लेकिन वह इस समय भी शांत नहीं रहे।
अभिषेक शर्मा के बाद, शुभमन गिल भी इस जुबानी जंग में शामिल हो गए। तीसरे ओवर में शुभमन गिल ने शाहीन अफरीदी की गेंद पर दो शानदार चौके जड़े। इसके बाद उन्होंने भी शाहीन अफरीदी के पास जा कर वही शब्द दोहराए, जो अभिषेक ने उन्हें कहा था। इस मौके पर यह साफ था कि पाकिस्तानी गेंदबाजों ने विवाद शुरू किया था, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस हरकत का बखूबी जवाब दिया।
हालांकि, यह झड़पें और जुबानी जंग छोटे-छोटे विवादों के रूप में सामने आईं, लेकिन इन घटनाओं ने मैच में एक और रोमांच का तड़का लगाया। दोनों टीमों के बीच की यह प्रतिस्पर्धा सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसमें मानसिक संघर्ष भी अहम हो गया था।