हिंदी
अभिषेक बनर्जी और अमित शाह (Image Source: Google)
Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपनी जनसभाओं में लगातार घुसपैठ के मुद्दे को उठा रहे हैं और इसके लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
अमित शाह का कहना है कि राज्य में अवैध घुसपैठ एक गंभीर समस्या बन चुकी है और इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। उनके इस बयान के बाद सियासी माहौल और भी गरमा गया है।
इन आरोपों पर TMC के वरिष्ठ नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कड़ा विरोध जताया है। कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अमित शाह के बयानों को भ्रामक बताते हुए कई सवाल खड़े किए।
दिल्ली में ISI का बड़ा जासूसी नेटवर्क बेनकाब, 11 आरोपी गिरफ्तार, CCTV से भेजी जा रही थी लाइव जानकारी
अभिषेक बनर्जी ने खास तौर पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का जिक्र करते हुए पूछा कि क्या उन्हें भी घुसपैठिया माना जाएगा, जबकि वह लंबे समय से भारत में रह रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री बार-बार एक ही मुद्दे को दोहराकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर सच्चाई से ज्यादा राजनीति की जा रही है।
अभिषेक बनर्जी ने सिर्फ घुसपैठ के मुद्दे पर ही नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने पिछले साल पहलगाम और नई दिल्ली में हुए आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि गृह मंत्रालय इन घटनाओं को रोकने में क्यों विफल रहा।
उन्होंने सवाल किया कि जब देश की राजधानी तक में आतंकी घटनाएं हो सकती हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा रही है।
नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार: तेलंगाना में 42 नक्सलियों ने डाले हथियार, सोना भी जब्त
बंगाल चुनाव से पहले इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप से साफ है कि आने वाले दिनों में सियासी बयानबाजी और तेज होगी। एक ओर जहां भाजपा घुसपैठ के मुद्दे को बड़ा चुनावी मुद्दा बना रही है, वहीं TMC इसे राजनीतिक रणनीति बताकर जवाब दे रही है।
Location : Kolkata
Published : 11 April 2026, 2:02 AM IST