हिंदी
सेरेना होटल (Image Source: Google)
New Delhi: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में होने वाली अहम वार्ता ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस हाई-प्रोफाइल मीटिंग के लिए सेरेना होटल इस्लामाबाद को चुना गया है, जो इस समय वैश्विक कूटनीति का केंद्र बन चुका है।
इस वार्ता का मकसद हाल ही में हुए दो हफ्तों के नाजुक युद्धविराम को स्थायी शांति में बदलना है। बातचीत में प्रतिबंध, क्षेत्रीय सुरक्षा और ईरान के परमाणु कार्यक्रम जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
सेरेना होटल को इस अहम वार्ता के लिए चुनने के पीछे कई रणनीतिक कारण हैं। यह होटल इस्लामाबाद के डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के पास स्थित है, जहां कई दूतावास और सरकारी दफ्तर मौजूद हैं। इससे विदेशी प्रतिनिधियों की आवाजाही आसान और सुरक्षित रहती है।
US-Iran War: इस्लामाबाद में आज होगी बड़ी मीटिंग, कौन-कौन होगा शामिल? जानिए पूरा प्लान…
सरकार ने इस होटल को पूरी तरह अपने नियंत्रण में लेकर हाई-सिक्योरिटी जोन में बदल दिया है। सभी मेहमानों को पहले ही बाहर कर दिया गया है और पूरे परिसर को सील कर दिया गया है।
सेरेना होटल अपनी आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था, बड़े कॉन्फ्रेंस हॉल और 387 कमरों जैसी सुविधाओं के लिए जाना जाता है। यही नहीं, इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह 7.5 तीव्रता तक के भूकंप को भी झेल सकता है, जो इसे संवेदनशील बैठकों के लिए और भी सुरक्षित बनाता है।
सेरेना होटल का इतिहास बताता है कि यह सिर्फ एक लग्जरी होटल नहीं, बल्कि कई अहम अंतरराष्ट्रीय बैठकों का केंद्र रहा है। यहां पहले भी कई उच्चस्तरीय सम्मेलन और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी हो चुकी है।
इसी अनुभव और विश्वसनीयता के कारण इसे अमेरिका और ईरान जैसे दो बड़े देशों के बीच वार्ता के लिए चुना गया है।
Iran Isreal US War: होर्मुज से लेकर लेबनान तक तनाव चरम पर… सीजफायर के बीच भी युद्ध जैसे हालात!
आज के समय में सेरेना होटल सिर्फ एक पांच सितारा इमारत नहीं, बल्कि वैश्विक राजनीति का अहम मंच बन गया है। यहां होने वाली बातचीत न केवल पश्चिम एशिया, बल्कि पूरी दुनिया की स्थिरता और अर्थव्यवस्था पर असर डाल सकती है।
आगर इस वार्ता में सकारात्मक परिणाम निकलते हैं, तो यह क्षेत्र में शांति की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है।
Location : New Delhi
Published : 11 April 2026, 2:02 AM IST