ग्लोबल तनाव के बीच भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, NSA अजीत डोभाल ने ईरान से की फोन पर बात

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध के हालातों के बीच भारत के एनएसए अजीत डोभाल ने ईरान के एनएसए मोहसिन रेजाई से फोन पर लंबी चर्चा की है। इस दौरान दोनों देशों के बीच आपसी हितों और क्षेत्रीय मुद्दों पर अहम विचार साझा किए गए।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 13 October 2026, 8:47 AM IST
google-preferred

New Delhi: दुनियाभर में चर्चा का विषय बने मिडिल ईस्ट के तनाव और युद्ध के माहौल के बीच भारत ने कूटनीतिक स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने ईरान के साथ उच्च स्तरीय संपर्क साधते हुए फोन पर अहम बातचीत की है।

नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने इस बात की आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि दोनों देशों के शीर्ष अधिकारियों के बीच क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर गंभीर चर्चा हुई है।

ईरानी एनएसए मोहसिन रेजाई के साथ टेलीफोनिक चर्चा

ईरानी दूतावास द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गई जानकारी के मुताबिक, ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव डॉ. मोहसिन रेजाई ने सोमवार शाम भारत के एनएसए अजीत डोभाल से टेलीफोन पर संपर्क किया।

मिडिल ईस्ट में महासंग्राम: अमेरिका ने तबाह किए 5 ईरानी तेल टैंकर, भड़के ईरान ने दागीं 20 बैलिस्टिक मिसाइलें

इस बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच आपसी हितों, द्विपक्षीय व्यापारिक मुद्दों के साथ-साथ वर्तमान अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर खुलकर विचार साझा किए गए। युद्ध के कारण प्रभावित हो रहे व्यापार और सुरक्षा समीकरणों पर भी इस दौरान खास फोकस रहा।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बाद रिश्तों को मजबूती

यह महत्वपूर्ण कूटनीतिक बातचीत ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही ईरान के भारत में राजदूत मोहम्मद फताली ने एक बयान में कहा था कि तेहरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के बीच ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में तय हुए मुद्दों पर पूरी गंभीरता से काम कर रहा है।

हाल ही में दोनों राष्ट्रप्रमुखों की मुलाकात के बाद से द्विपक्षीय सहयोग के मामलों में लगातार प्रगति देखी जा रही है, जिसे इस ताजा फोन कॉल से और अधिक बल मिला है।

मिडिल ईस्ट में किस बड़े तूफान की आहट? रातों-रात बदला खेल, अमेरिका के वार के बाद ईरान का खतरनाक पलटवार

क्षेत्रीय स्थिरता और आपसी सहयोग की दिशा में कदम

भारत और ईरान के बीच ऐतिहासिक रूप से हमेशा गहरे और मजबूत रिश्ते रहे हैं, हालांकि मौजूदा वैश्विक तनाव और मध्य पूर्व के युद्ध ने दोनों देशों के व्यापारिक मार्ग और आर्थिक हितों को प्रभावित किया है।

ऐसे में एनएसए अजीत डोभाल और मोहसिन रेजाई के बीच हुई यह उच्च स्तरीय बातचीत यह दर्शाती है कि भारत क्षेत्रीय शांति और आपसी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है तथा ईरान के साथ मिलकर हरसंभव कूटनीतिक समाधान तलाशने में जुटा हुआ है।

Location :  New Delhi

Published :  13 October 2026, 8:47 AM IST

Related News

Advertisement