हिंदी
थाना शाहपुर
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में स्टंटबाजी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यह मामला थाना शाहपुर क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक शादी समारोह के दौरान युवकों ने खतरनाक स्टंट कर सबको हैरान कर दिया।
बताया जा रहा है कि 8 अप्रैल को आयोजित इस शादी में कुछ युवक थार गाड़ी पर खड़े होकर स्टंट कर रहे थे। इतना ही नहीं, वे नोटों की गड्डियां भी हवा में उड़ा रहे थे, जिससे माहौल और भी जोखिम भरा हो गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक चलती गाड़ी पर खड़े होकर स्टंट कर रहे हैं। अचानक ब्रेक लगने पर वे गिरते-गिरते बचते हैं।
महराजगंज में भीषण अग्निकांड: खेतों में मची भारी तबाही, 50 एकड़ फसल जलकर राख
यह दृश्य इस बात का साफ संकेत देता है कि थोड़ी सी चूक बड़ा हादसा बन सकती थी। मौके पर मौजूद लोग भी इस हरकत को देखकर हैरान रह गए। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने भी इस तरह की लापरवाही पर सवाल उठाए और सख्त कार्रवाई की मांग की।
थार पर खतरनाक स्टंट करते हुए युवक
मामला वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत कार्रवाई करते हुए थार गाड़ी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। स्टंट करने वाले सभी युवकों को थाने बुलाया गया। जांच के दौरान चौंकाने वाली बात सामने आई कि स्टंट करने वाले सभी लड़के नाबालिग हैं। इसके बाद पुलिस ने उनके अभिभावकों को भी थाने बुलाया और सख्त चेतावनी दी।
नैनीताल: मदिरा दुकानों पर छापेमारी, ओवररेटिंग करने वालों से ₹3.05 लाख जुर्माना वसूला
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि इस तरह की जानलेवा स्टंटबाजी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क पर या सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हरकतें न करें, क्योंकि इससे जान का खतरा बना रहता है।
पुलिस ने इस घटना के बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों से जागरूक रहने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 11 April 2026, 1:56 AM IST