बंगाल में BJP का ताबड़तोड़ प्रचार… ममता को सीधी चुनौती, क्या टूटेगा TMC का गढ़?
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बीजेपी ने 360 डिग्री प्रचार रणनीति अपनाई है, जिसमें बड़े नेताओं से लेकर फिल्मी सितारों तक को मैदान में उतारा गया है। पीएम मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज रैलियां कर रहे हैं। पार्टी का लक्ष्य ममता बनर्जी के गढ़ में सेंध लगाकर सत्ता हासिल करना है।