दिल्ली में ISI का बड़ा जासूसी नेटवर्क बेनकाब, 11 आरोपी गिरफ्तार, CCTV से भेजी जा रही थी लाइव जानकारी

दिल्ली पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत ISI से जुड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में देश के अलग-अलग हिस्सों से 10 से 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आरोपी आम नागरिकों की तरह रहकर गुप्त रूप से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे और खुफिया जानकारी पाकिस्तान भेज रहे थे।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 10 April 2026, 5:01 PM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत ISI से जुड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में देश के अलग-अलग हिस्सों से 10 से 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आरोपी आम नागरिकों की तरह रहकर गुप्त रूप से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।

पुलिस के मुताबिक इन लोगों का काम केवल संवेदनशील जानकारी इकट्ठा करना ही नहीं था, बल्कि आतंकी हमलों की तैयारी में भी इनकी सक्रिय भूमिका सामने आई है। पूछताछ के दौरान जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, इस नेटवर्क की साजिश और भी गहरी और खतरनाक होती चली गई।

Delhi Police की बड़ी कार्रवाई, 6 संदिग्ध आतंकियों को किया गया गिरफ्तार; क्या रची जा रही थी ये बड़ी साजिश?

पाकिस्तान भेज रहे थे लाइव वीडियो

जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि आरोपियों ने 9 संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए थे। ये कैमरे आम सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि देश की अहम गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे। इन कैमरों से मिलने वाला लाइव फीड सीधे पाकिस्तान में बैठे ISI ऑपरेटिव्स तक पहुंचाया जा रहा था।

सूत्रों के अनुसार, इन आरोपियों को सेना से जुड़े ठिकानों और डिफेंस प्रतिष्ठानों पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यह मामला देश की सुरक्षा के लिए बेहद गंभीर माना जा रहा है।

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में घुला जहर, दिल्ली सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का ऑपरेशन जारी है। लगातार छापेमारी की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से मामले की जांच कर रही हैं ताकि इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।

Location :  New Delhi

Published :  10 April 2026, 5:01 PM IST

Advertisement