नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार: तेलंगाना में 42 नक्सलियों ने डाले हथियार, सोना भी जब्त

तेलंगाना में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से सक्रिय नक्सली नेटवर्क को झटका देते हुए 42 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और सोना भी बरामद किया गया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 10 April 2026, 6:21 PM IST
google-preferred

Hyderabad: तेलंगाना में सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद के खिलाफ चल रही मुहिम में बड़ी कामयाबी हासिल की है। तेलंगाना पुलिस के सामने 42 नक्सलियों ने सामूहिक रूप से सरेंडर कर दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ये सभी नक्सली लंबे समय से इलाके में सक्रिय थे और कई उग्रवादी तथा आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन और बढ़ते दबाव के चलते इन नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया। आत्मसमर्पण के दौरान पुलिस ने इनके पास से बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा और सोना भी बरामद किया है, जिसकी जांच फिलहाल जारी है।

Telangana Blast: तेलंगाना में इंडस्ट्री हादसे के बाद व्यक्तियों की पहचान में कठिनाई, उठे ये नए सवाल

पुलिस का कहना है कि बरामद हथियारों और अन्य सामान की जांच के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अधिकारियों ने इसे नक्सल विरोधी अभियान में एक अहम उपलब्धि बताया है। उनका मानना है कि इस कदम से इलाके में शांति और सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

साथ ही तेलंगाना पुलिस ने अन्य नक्सलियों से भी अपील की है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हों। इस सामूहिक सरेंडर से राज्य में नक्सल गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है और सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल भी बढ़ा है।

Location :  Telangana

Published :  10 April 2026, 6:21 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement