हिंदी
राहुल गांधी ने बताया अपना पसंदीदा BJP नेता (Img- X)
New Delhi: सियासत की तल्खियों और बयानों से दूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक बेहद हल्का-फुल्का और कूल अंदाज़ देखने को मिला। राहुल गांधी ने हाल ही में युवाओं (Gen-Z) और छात्रों के लिए 'Ask Me Anything' सेशन आयोजित किया था। इस दौरान जब एक यूज़र ने उनसे बीजेपी में उनके पसंदीदा राजनेता के बारे में पूछा, तो राहुल गांधी के जवाब ने हर किसी को हैरान कर दिया।
यूज़र के सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिया। राहुल ने कहा, "कैप्टन अमरिंदर सिंह! मैंने उनके साथ काफी काम किया है, वह बेहद कूल इंसान हैं। इसके अलावा उन्हें मिलिट्री हिस्ट्री (सैन्य इतिहास) की काफी गहरी जानकारी है, इसलिए मैं उन्हें पसंद करता हूँ।" वीडियो के अंत में राहुल मुस्कुराते हुए कहते हैं 'हेलो अंकल अमरिंदर'।
आपको बता दें कि पंजाब के दो बार मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले कांग्रेस में ही थे। साल 2021 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर अपनी नई पार्टी 'पंजाब लोक कांग्रेस' बनाई थी, जिसका बाद में 2022 में बीजेपी में विलय कर दिया गया। अब जब पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में राहुल गांधी द्वारा विरोधी पार्टी के नेता का मुस्कुराते हुए नाम लेना सियासी गलियारों में एक नया संदेश दे रहा है।
राहुल गांधी के कार्यक्रम पर बड़ा यू-टर्न! रद्द हुई मंजूरी वापस, अजय राय के दांव से बदला पूरा खेल
इस सेशन में युवाओं ने राहुल गांधी से कई अनोखे सवाल भी पूछे। जब एक यूज़र ने चुटकी लेते हुए पूछा कि 'क्या आप बैटमैन हैं?', तो राहुल ने हंसते हुए लिखा, "बस इतना कहूँगा कि किसी ने मुझे और बैटमैन को कभी एक साथ एक जगह नहीं देखा है।" वहीं, जानवरों के प्रति अपने प्रेम पर बात करते हुए उन्होंने अपनी माँ सोनिया गांधी के डॉग 'नूरी' को भी दिखाया और मज़ाकिया लहज़े में कहा कि नूरी के साथ वीडियो बनाने पर माँ उन पर गुस्सा हो सकती हैं, लेकिन वह संभाल लेंगे।
Location : New Delhi
Published : 7 August 2026, 12:39 PM IST
Topics : bjp Congress GenZ Political News Rahul Gandhi