रूह कंपा देगी ये क्रूरता: ‘बाल नोचे, जबरन गौमूत्र पिलाया और फिर…’ पूर्व सांसद राउत समेत पूरे परिवार पर FIR

उद्धव गुट के पूर्व सांसद विनायक राउत के परिवार पर बहू ने लगाए रूह कंपा देने वाले आरोप। बांझपन के नाम पर बाल नोचने, जबरन गौमूत्र पिलाने और तांत्रिकों से काला जादू कराने का आरोप। पूर्व सांसद समेत पूरे परिवार पर FIR दर्ज।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 12 July 2026, 3:48 PM IST
google-preferred

Mumbai: महाराष्ट्र की राजनीति और सरजमीं से एक ऐसी झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पारिवारिक रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। उद्धव ठाकरे गुट के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद विनायक राउत के परिवार के खिलाफ उनकी सगी बहू गिरिजा राउत ने शारीरिक, मानसिक प्रताड़ना और खौफनाक अंधविश्वास से जुड़े कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

बहू की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की सघन जांच शुरू कर दी है।

बांझपन के नाम पर ढाया जुल्म, जबरन पिलाया गौमूत्र

पूर्व सांसद की बहू गिरिजा राउत ने अपनी शिकायत में जो आपबीती सुनाई है, उसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। गिरिजा का आरोप है कि उसके पति की बांझपन (Infertility) की समस्या को छिपाने के लिए ससुराल वालों ने सारा दोष उस पर मढ़ दिया। इस समस्या के समाधान के नाम पर ससुराल वाले उसे जबरन ढोंगी तांत्रिकों के पास ले गए।

अंधविश्वास के खेल में उसके सिर के बाल बेरहमी से नोचे गए और उसे जबरदस्ती गौमूत्र पीने के लिए मजबूर किया गया। पीड़िता ने बताया कि पिछले सात सालों से वह इस भयानक सामाजिक, मानसिक और भावनात्मक उत्पीड़न को झेल रही है, जहाँ उसे बार-बार भूखा रखा जाता था और बेरहमी से पीटा जाता था।

ये भी पढ़ें: मातोश्री में अचानक बुलाई गई सीक्रेट मीटिंग, क्या सच में टूटने वाली है उद्धव ठाकरे की शिवसेना?

हनीमून से लेकर विदेश तक सिर्फ मारपीट और खौफ

गिरिजा ने अपने पति पर बेहद हैरान करने वाले आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के तुरंत बाद ऊटी में हनीमून के दौरान ही पति ने शारीरिक संबंध बनाने से साफ इनकार कर दिया था। जब भी उसने नजदीक आने की कोशिश की, उसे हिंसक तरीके से दूर धकेल दिया गया।

हद तो तब हो गई जब साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के दौरान भी शारीरिक संबंध बनाने की बात कहने पर पति ने उसकी जमकर पिटाई की और धमकी दी कि अगर वह दोबारा करीब आई तो वह उसकी जान ले लेगा। पैतृक गांव में स्वागत समारोह के दौरान भी सार्वजनिक रूप से उसका अपमान किया गया। गिरिजा के अनुसार, उसकी सास को इन सब बातों की पूरी जानकारी थी।

पूर्व सांसद, पार्षद बेटे और तांत्रिकों पर FIR

पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाया कि परिवार के मुखिया होने के नाते उसने पूर्व सांसद विनायक राउत से कई बार गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने कभी उसकी एक न सुनी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व सांसद विनायक राउत, उनकी पत्नी, पार्षद बेटे गीतेश राउत और दो तांत्रिकों (फिरोज और काजी) के खिलाफ अंधविश्वास विरोधी कानून तथा घरेलू हिंसा के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जाल बिछाकर मुख्य आरोपी तांत्रिक बाबा फिरोज शेख को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया गया है।

ये भी पढ़ें: फिर टूटेगी उद्धव ठाकरे की शिवसेना? एकनाथ शिंदे गुट का बड़ा दावा, निशाने पर आए MVA के कई विधायक

पू12 करोड़ की जबरन वसूली की साजिश

दूसरी तरफ, इन बेहद संगीन और खौफनाक आरोपों को पूर्व सांसद विनायक राउत ने सिरे से खारिज कर दिया है। राउत ने इसे तलाक के मामले से जुड़ी एक सोची-समझी बड़ी साजिश और वसूली का पैंतरा बताया है।

उन्होंने दावा किया कि बहू गिरिजा ने उनसे 12 करोड़ रुपये, तीन कमरों का फ्लैट और एक कार गुजारा भत्ता के रूप में मांगी थी; जब वह इस जबरन वसूली में पूरी तरह विफल रही, तो उसने परिवार को बदनाम करने के लिए यह रास्ता चुना। वहीं शिकायत में देरी पर बहू का कहना है कि राउत परिवार बेहद प्रभावशाली है, जिसके कारण पहले उसमें शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत नहीं थी।

Location :  Mumbai

Published :  12 July 2026, 3:48 PM IST

Related News

Advertisement