हिंदी
CNG-PNG महंगी (Source: X)
Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रहने वाले लोगों को 1 सितंबर 2026 से महंगाई का दोहरा झटका लगा है। एक ओर महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने CNG और PNG की कीमतों में बढ़ोतरी की है, वहीं दूसरी ओर मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (MMRTA) ने ऑटो रिक्शा और काली-पीली टैक्सी के किराए में भी वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इससे रोजाना यात्रा करने वाले लाखों लोगों के खर्च पर असर पड़ने की संभावना है।
नई दरों के तहत CNG की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाली PNG की कीमत 1 रुपये प्रति SCM बढ़ा दी गई है। गैस की कीमतों में वृद्धि का असर वाहन चालकों के साथ-साथ घरेलू उपभोक्ताओं के बजट पर भी पड़ सकता है।
CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में CNG के दाम बढ़े, अब चुकाने होंगे इतने रुपये प्रति किलो
CNG की बढ़ी कीमतों और अन्य परिचालन खर्चों को देखते हुए मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण, वसई-विरार और पनवेल में ऑटो और टैक्सी यात्रा महंगी हो गई है।
ऑटो रिक्शा का न्यूनतम किराया 1.5 किलोमीटर के लिए 26 रुपये से बढ़ाकर 27 रुपये कर दिया गया है। वहीं, प्रति किलोमीटर दर 17.40 रुपये से बढ़कर 18.22 रुपये हो गई है।
काली-पीली टैक्सी का न्यूनतम किराया 1.5 किलोमीटर के लिए 31 रुपये से बढ़ाकर 33 रुपये कर दिया गया है। प्रति किलोमीटर किराया भी 20.66 रुपये से बढ़कर 21.90 रुपये हो गया है।
सिर्फ 20,000 रुपये देकर घर लाएं Tata Tiago CNG! जानिए हर महीने कितनी बनेगी EMI की किस्त
ऑटो और टैक्सी चालकों को अगले तीन महीनों के भीतर इलेक्ट्रॉनिक मीटर को नई किराया दरों के अनुसार रीकैलिब्रेट कराना होगा। जब तक मीटर अपडेट नहीं होते, चालक आरटीओ द्वारा प्रमाणित आधिकारिक फेयर कार्ड के आधार पर संशोधित किराया वसूल सकेंगे।
इस फैसले का असर मुंबई महानगर क्षेत्र में चलने वाले 4 लाख से अधिक ऑटो रिक्शा और 50 हजार से ज्यादा टैक्सियों के साथ-साथ रोजाना यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों पर पड़ने की उम्मीद है। CNG-PNG और सार्वजनिक परिवहन के किराए में एक साथ हुई बढ़ोतरी ने मुंबईकरों के मासिक बजट पर अतिरिक्त दबाव बढ़ा दिया है।
Location : Mumbai
Published : 1 September 2026, 11:31 AM IST