महंगाई का डबल झटका: दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, दो दिनों में दूसरी बार बढ़ीं कीमतें, देखें नई रेट लिस्ट
दिल्ली-NCR में पिछले 48 घंटों में दूसरी बार सीएनजी के दाम बढ़ने से आम जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में सीएनजी की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं, जिससे ऑटो, कैब और कार मालिकों का बजट बिगड़ गया है।