Ballia News: दहेज विवाद में बहन के ससुराल पहुंचे भाई पर चाकू से हमला, वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर

बलिया में दहेज विवाद को लेकर चल रहा पारिवारिक तनाव रविवार शाम हिंसक घटना में बदल गया। बहन के ससुराल पहुंचे भाई पर ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में गंभीर चोट लगने के बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 1 September 2026, 6:16 AM IST
google-preferred

Ballia: बांसडीह क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव में दहेज की मांग और पारिवारिक विवाद को लेकर रविवार शाम बहन के ससुराल पहुंचे 30 वर्षीय भाई पर ससुराल पक्ष के लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

मामले में पुलिस ने घायल की बहन की तहरीर पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी देवर को हिरासत में लिया है।

दहेज की मांग कर रहे ससुराली

जानकारी के अनुसार छोटकी सेरिया गांव निवासी नसीमा खातून ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके ससुर मुस्लिम, सास फातमा खातून और देवर मेराज दहेज में 30 हजार रुपये और बाइक की मांग को लेकर उसे लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे थे। रविवार को आरोपियों ने उसके कमरे में जबरन घुसकर सामान बाहर फेंकना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या का प्रयास किया।

महिलाएं समझती रहीं आभूषणों की चमक, पीछे रची जा रही थी खौफनाक साजिश! बलिया में गोलियों की गूंज से बेपर्दा हुआ ठगों का ‘डार्क सच’

युवक ट्रॉमा सेंटर रेफर

घटना की जानकारी मिलने पर नसीमा का भाई मोहम्मद रईस निवासी मधुबनी, थाना बैरिया, अपनी बहन के ससुराल पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान देवर मेराज ने रईस पर चाकू से पेट में कई वार कर दिए।

गंभीर रूप से घायल रईस मौके पर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

Nepal Flood Tragedy: बलिया के परिवार पर टूटा कहर, मां-बेटा सैलाब में बहे; 40 साल पहले नेपाल गए थे पन्नालाल

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मेराज को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Location :  Ballia

Published :  1 September 2026, 6:14 AM IST

Advertisement