Ballia: ब्यूटी पार्लर संचालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, महिला के साथ आखिरी वक्त में क्या हुआ था
बलिया में ब्यूटी पार्लर संचालिका की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। मनियर कस्बे में 42 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि युवक ने उसे जहर पिलाया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।