बलिया अग्निकांड का नया मोड़: आग के बाद लापता बुजुर्ग का शव पोखरे में मिला, गांव में हड़कंप

बलिया के चिलकहर गांव में आगजनी के बाद लापता बुजुर्ग का शव मंदिर के पोखरे में मिलने से सनसनी फैल गई। पहले मां-बेटे की मौत और अब बुजुर्ग की लाश मिलने से मामला और रहस्यमय हो गया है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 17 March 2026, 4:44 PM IST
google-preferred

Ballia: गड़वार थाना क्षेत्र में हुई दर्दनाक आगजनी की घटना ने अब और भी भयावह मोड़ ले लिया है। जिस बुजुर्ग की तलाश कई घंटों से की जा रही थी। उसका शव गांव के ही मंदिर के पोखरे में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। एक ही परिवार पर टूटे इस कहर ने गांव में डर और सन्नाटा दोनों फैला दिया है। पहले आग में मां-बेटे की मौत और अब बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से मामला और उलझता नजर आ रहा है।

आग में मां-बेटे की दर्दनाक मौत

घटना 16 मार्च की है। जब चिलकहर गांव में स्थित एक किराना दुकान और मकान में अचानक भीषण आग लग गई थी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में रिंकी उर्फ रितिका और उसके चार साल के बेटे धीरज की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं पति नीरज चौरसिया अपनी जान बचाने के लिए छत से कूद गया। जिससे उसका पैर टूट गया।

Ballia News: आखिर बलिया में क्यों बंद हुए साइबर कैफे? DM के आदेश से बढ़ी हलचल

लापता बुजुर्ग की तलाश के बीच मिला शव

आग की इस घटना के बाद से ही परिवार के 65 वर्षीय बुजुर्ग झूलन चौरसिया लापता थे। पुलिस और परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। इसी बीच मंगलवार को उनके बेटे पंकज चौरसिया ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के शिव मंदिर के पोखरे में एक शव पड़ा हुआ है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव की पहचान झूलन चौरसिया के रूप में हुई।

आग लगे तो कैसे बचें? रायबरेली में फायर विभाग ने लाइव दिखाया पूरा प्लान

आरोपों ने बढ़ाया मामला, जांच जारी

इस पूरे मामले में मृतका के पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आग लगने के दौरान सास, ससुर, जेठ और जेठानी ने बाहर से दुकान का ताला बंद कर दिया था। जिससे उनकी बेटी और नाती की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी और लापता ससुर की तलाश की जा रही थी। अब उनका शव मिलने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

क्या है मामला?

पूरा मामला गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर गांव का है, जहां एक किराना दुकान में लगी आग ने एक ही परिवार को बर्बाद कर दिया। पहले आग में दो लोगों की मौत हुई फिर एक बुजुर्ग लापता हो गया और अब उसका शव पोखरे में मिला है। शुरुआती तौर पर आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हैं लेकिन पारिवारिक विवाद और साजिश के आरोपों ने इस केस को और भी संवेदनशील बना दिया है।

Location : 
  • Ballia

Published : 
  • 17 March 2026, 4:44 PM IST

Advertisement