Ballia News: अखाड़ों के युवाओं ने दिखाए रोंगटे खड़े कर देने वाले करतब, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु
बलिया का ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस शुक्रवार को धूमधाम से निकाला गया। हाथी, घोड़े, ऊंट और अखाड़ों के हैरतअंगेज करतबों के साथ ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच देर रात विशुनीपुर मस्जिद चौराहे से गुजरते हुए जुलूस सकुशल संपन्न हुआ।