Ballia: युवक करने वाला था शादी, तभी पहुंची ऐसी युवती, जिसे देखकर दूल्हा मंडप छोड़कर भागा, जानें पूरा मामला

बलिया में पहली पत्नी ने वकील और पुलिस के साथ पहुंचकर दूल्हे की दूसरी शादी रुकवा दी। पति पर 10 साल पहले कोर्ट मैरिज का दावा, तलाक लंबित होने के बावजूद दूसरी शादी की कोशिश। दूल्हा मंडप से फरार, पुलिस तलाश में।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 6 December 2025, 5:45 AM IST
google-preferred

Ballia: जिले के दोकटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति की दूसरी शादी उसकी पहली पत्नी ने पुलिस और वकील के साथ पहुंचकर रुकवा दी। मामला सामने आते ही शादी समारोह में हड़कंप मच गया और दूल्हा मंडप से फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक बैरिया थाना क्षेत्र के भुआलछपरा गांव निवासी राजेश पांडेय पुत्र राज गोपाल पांडेय की शादी दोकटी क्षेत्र की एक युवती से तय थी। विवाह के लिए लॉज में तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। दुल्हन पक्ष के लोग भी विवाह स्थल पर पहुंच गए थे और दूल्हे का इंतजार कर रहे थे।

अखिलेश यादव ने कफ सीरप कांड में योगी सरकार को घेरा: कहा- अब घर तोड़ने वाला वाहन कहां गायब हो गया?

इसी बीच विवाह स्थल पर एक ऐसी महिला पहुंची जिसने पूरे माहौल को बदल दिया। झारखंड के खरसांवा जिले की रहने वाली लक्ष्मी, अपने वकील और दोकटी पुलिस के साथ लॉज में दाखिल हुई। पहुंचते ही उसने दूल्हे राजेश पर बड़ा आरोप लगाते हुए दावा किया कि उसकी राजेश से 10 साल पहले कोर्ट मैरिज हो चुकी है और वह अभी तक राजेश की कानूनी पत्नी है।

लक्ष्मी ने बताया कि शादी के बाद कुछ समय तक राजेश उसके साथ रहा, लेकिन बाद में उसने दूरी बना ली और फिर तलाक के लिए बलिया कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया। तलाक की सुनवाई अभी चल रही है और अदालत से किसी भी तरह की वैधानिक अनुमति राजेश को नहीं मिली है। ऐसे में दूसरी शादी पूरी तरह गैरकानूनी है।

एक रात में जनता की सेवा, भगवान की पूजा और वर-वधु को आर्शीवाद, फिर थाना प्रभारी ने खुद को मारी गोली

लक्ष्मी ने बताया कि उसे फेसबुक के माध्यम से राजेश की दूसरी शादी की जानकारी मिली। किसी परिचित ने उसे राजेश और दुल्हन के साथ की एक फोटो भेजी, जिसके बाद उसने तुरंत राजेश से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वह सीधे उसके गांव पहुंची, लेकिन वहां घर बंद मिला। गांववालों से पता चला कि शादी लालगंज के एक लॉज में हो रही है। इसके बाद लक्ष्मी ने पुलिस से संपर्क किया और विवाह स्थल पर पहुंचकर दूसरी शादी रोक दी।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, जैसे ही पहली पत्नी और पुलिस मौके पर पहुंची, दूल्हा राजेश पांडेय घबराकर मंडप से भाग निकला। लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। विवाह स्थल पर अचानक हुए इस घटनाक्रम के कारण सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। दुल्हन पक्ष पूरी तरह हैरान रह गया। परिजन गुस्से में थे और दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

गोरखपुर में विकास की गूंज: अध्यक्ष महेश दुबे ने एक दिन में 5 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

पुलिस ने हालात बिगड़ने से रोकने के लिए लक्ष्मी और उसके वकील को सुरक्षा के मद्देनज़र चौकी लालगंज ले जाया गया। उधर, दुल्हन पक्ष ने कहा कि राजेश ने सभी को धोखा दिया है और वह न सिर्फ कानूनी अपराध का दोषी है बल्कि सामाजिक रूप से भी बड़ी बेइमानी का आरोप उसके ऊपर साबित हो रहा है। दोकटी पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और फरार दूल्हे राजेश पांडेय की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या शादी की जानकारी पहले से किसी को थी और राजेश ने दुल्हन पक्ष को जानबूझकर गुमराह किया या नहीं।

Location : 
  • Ballia

Published : 
  • 6 December 2025, 5:45 AM IST

Advertisement
Advertisement