हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
Ballia: बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के नीरुपुर ढाले पर शनिवार की शाम करीब छह बजे बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस में रखवा दिया। वहीं पुलिस छानबीन में जुट गई। मृतक की शिनाख्त सुनील यादव 30 वर्ष पुत्र शिवशंकर उर्फ सिपाही यादव निवासी नीरुपुर थाना हल्दी जनपद बलिया के रूप में की गई।
रात के अंधेरे में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बलिया, बदमाशों ने युवक को बनाया निशाना #Ballia #Firing @balliapolice pic.twitter.com/6TKYyA7wCg
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 20, 2025
मृतक टेंट का कार्य करता था। गोली मारने वालों का अभी कोई सुराग नही मिल सका है। घटना के बाद हल्दी पुलिस समेत अधिकारीगण पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई। गोली कैसे लगी? किसने मारी और क्यों मारी। इसका पता नहीं चल सका। मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं मृतक के परिजन सदमे में है।
Location : ballia
Published : 20 September 2025, 10:45 PM IST
Topics : Ballia ballia police firing murder