2027 में फिर सजाएंगे ताज…अमेठी वालों ने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अखिलेश यादव से किया वादा, गांव में दिखा अनोखा नजारा

अमेठी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन इस बार अलग अंदाज में मनाया गया। शहर नहीं, बल्कि गांव के अंतिम छोर पर सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे, केक काटा गया और 2027 के चुनाव को लेकर बड़ी शपथ भी ली गई।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 30 June 2026, 8:31 PM IST
google-preferred

Amethi: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन अमेठी में इस बार अनोखे अंदाज में मनाया गया। उनका जन्मदिन एक दिन पहले यानी मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्र में सादगी के साथ मनाया। शहर की बजाय अमेठी विधानसभा के भादर ब्लॉक के बैधिकपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम चर्चा का विषय बना।

सपा नेता जय सिंह प्रताप यादव ने अखिलेश यादव की बड़ी तस्वीर लगवाकर समर्थकों के साथ केक काटा और उनके बेहतर स्वास्थ्य, लंबी उम्र तथा उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

गांव के अंतिम छोर पर जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता

कार्यक्रम का आयोजन बैधिकपुर गांव के अंतिम छोर पर किया गया, जहां सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण एकत्र हुए। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने केक काटने के बाद "अखिलेश यादव जन्मदिन की बधाई हो", "अखिलेश यादव जिंदाबाद" और "समाजवादी पार्टी जिंदाबाद" के गगनभेदी नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने अखिलेश यादव के समर्थन में अपनी एकजुटता भी दिखाई।

Muzaffarnagar: 20 हजार का इनामी साइबर ठग गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी के नेटवर्क का बड़ा खुलासा

2027 में मुख्यमंत्री बनाने की ली शपथ

इस मौके पर सपा नेता जयसिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव केवल एक नेता नहीं, बल्कि PDA समाज की उम्मीद हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने लैपटॉप वितरण, 102-108 एम्बुलेंस सेवा, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और महिला पेंशन जैसी कई योजनाएं शुरू कीं, जिनसे युवाओं, महिलाओं और गरीबों को लाभ मिला। उन्होंने कहा कि आज भी उत्तर प्रदेश की जनता उन योजनाओं को याद करती है। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की शपथ भी ली।

भदोही में दर्दनाक हादसा: वेल्डिंग के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता और ग्रामीण

इस अवसर पर बलराम यादव, मो. शहजाद, बृजेश, चंद्रभान पांडेय, मनु पाल, रामिलन कोरी, शिवम प्रजापति, विपिन कश्यप, रामफल मौर्य, मो. रसीद, संतोष और इरशाद सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में पूरी ताकत से जुटने का भी संकल्प लिया।

Location :  Amethi

Published :  30 June 2026, 8:31 PM IST

Advertisement