हिंदी
UP Assembly Election 2027
Lucknow: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। जहां इसी कड़ी में विधानसभा चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर घमासान शुरू हो गया है। जिसके चलते ही निषाद पार्टी ने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से शनिवार को मुलाकात की। सीट बंटवारे को लेकर निषाद पार्टी की बीजेपी के साथ दूसरी बार की बैठक में 'सिंबल हमारा, उम्मीदवार तुम्हारा' फॉम्यूलें पर विचार-विमर्श किया गया। लेकिन दोनों पार्टी के लोग अभी एकमत नहीं हुए हैं।
निषाद पार्टी कुल 36 सीटों पर चुनाव लड़ने चाहती है। लेकिन बीजेपी निषाद पार्टी को इतनी सीटें नहीं देना चाहती है। फिलहाल बैठक का सिलसिला जारी है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) मौजूदा समय में यूपी में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद योगी आदित्यनाथ की सरकार में कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी 36 सीटों पर चुनाव लड़ना चाह रही है, लेकिन एनडीए उन्हें इतनी सीटें देने को किसी भी कीमत पर तैयार नहीं है।
जिन कंधों पर पांच बेटियों की जिम्मेदारी थी, मिली उसी के मौत की खबर; कासगंज में मातम
सूत्रों का कहना है कि मामला बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचा तो संजय निषाद शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गए और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की।
सुहागरात के बीच ऐसा क्या-क्या हुआ? जो दुल्हन की सांस रुक गई, पढ़ें रात 10 बजे के बाद बेडरूम की कहानी
शनिवार को भी दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच बैठक हुई। जिसमें डॉ. संजय निषाद के समक्ष यह भी प्रस्ताव रखा गया कि वे कुछ सीटों पर अपने कैंडीडेट को बीजेपी के सिंबल पर चुनाव मैदान में उतार सकते हैं, लेकिन वह राजी नहीं हुए।
Location : Lucknow
Published : 15 November 2026, 1:53 PM IST