रानी अवंतीबाई जयंती पर अखिलेश का बड़ा सियासी दांव! भाजपा पर हमला, सरकार बनी तो करेंगे ये बड़ा फैसला

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर 16 अगस्त को राजकीय अवकाश घोषित करने की बात कही। कार्यक्रम में फर्रुखाबाद के भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा नेता डॉ. जेपी सिंह वर्मा ने अखिलेश यादव को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 16 August 2026, 2:55 PM IST
google-preferred

Lucknow: लखनऊ में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती का कार्यक्रम सिर्फ श्रद्धांजलि और सम्मान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मंच से निकले राजनीतिक संदेशों ने इसकी चर्चा और बढ़ा दी। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रानी अवंतीबाई लोधी के साहस, संघर्ष और बलिदान को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए रानी अवंतीबाई लोधी के सम्मान में 16 अगस्त को राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो उनकी जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।

सपा सरकार बनी तो होगा अवकाश

अखिलेश यादव ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके साहस और बलिदान को सिर्फ एक दिन के कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। उनके जीवन और संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत है। इसी क्रम में उन्होंने 16 अगस्त को रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने की बात कही। अखिलेश ने संकेत दिया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर इस दिशा में फैसला लिया जा सकता है।

UP Politics: चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने लिया बड़ा फैसला, अब इन नेताओं के लिए सपा में नहीं खुलेगा दरवाजा

बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से समाज के लोग और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर रानी अवंतीबाई लोधी के जयकारे गूंजते रहे। लोगों ने वीरांगना के चित्र और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनके योगदान को याद किया।

डॉ. जेपी सिंह वर्मा ने अखिलेश को पहनाया मुकुट

कार्यक्रम में फर्रुखाबाद की भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार और वरिष्ठ समाजवादी नेता डॉ. जेपी सिंह वर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया और शॉल ओढ़ाई। अखिलेश यादव के सम्मान के दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आया। समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और कार्यक्रम स्थल पर माहौल काफी जोशीला रहा।

भाजपा 20 हजार देगी या 4.80 लाख का हिसाब? सपा प्रमुख अखिलेश यादव के तंज से गरमाई यूपी की सियासत

रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

डॉ. जेपी सिंह वर्मा ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी का जीवन देशभक्ति, साहस और स्वाभिमान की मिसाल है। उन्होंने कहा कि रानी अवंतीबाई ने विपरीत परिस्थितियों में जिस तरह संघर्ष किया, वह समाज और खासकर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके बलिदान और संघर्ष की जानकारी नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

Location :  Lucknow

Published :  16 August 2026, 2:55 PM IST

Related News

Advertisement