परिसीमन की बहस के बीच अखिलेश का बड़ा सवाल! बोले- ‘2014 में देश का क्षेत्रफल कितना था, अब कितना है?
रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा और योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने परिसीमन से लेकर देश की सीमाओं की सुरक्षा, महंगाई, किसानों की खाद, ई20 पेट्रोल, स्कूल बंद होने और लखनऊ की सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा।