रानी अवंतीबाई लोधी जयंती पर अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, फर्रुखाबाद से लखनऊ पहुंचे डॉ. जेपी सिंह वर्मा के काफिले ने खींचा ध्यान

लखनऊ में रानी अवंतीबाई लोधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए 16 अगस्त को राजकीय अवकाश की मांग उठाई। फर्रुखाबाद से डॉ. जेपी सिंह वर्मा करीब एक दर्जन गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे। उन्होंने अखिलेश यादव को सम्मानित किया और 51 लोगों को सपा की सदस्यता दिलाई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 16 August 2026, 4:07 PM IST
google-preferred

Lucknow: लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कार्यक्रम में रानी अवंतीबाई लोधी के साहस, त्याग और बलिदान को याद किया गया। वहीं फर्रुखाबाद से पहुंचे डॉ. जेपी सिंह वर्मा के समर्थकों के काफिले ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

अखिलेश यादव ने उठाई राजकीय अवकाश की मांग

कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने रानी अवंतीबाई लोधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके सम्मान में 16 अगस्त को राजकीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।

अखिलेश यादव के इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला। परिसर में रानी अवंतीबाई लोधी के जयकारे गूंजते रहे।

करीब एक दर्जन गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे डॉ. जेपी सिंह वर्मा

कार्यक्रम में फर्रुखाबाद की भोजपुर विधानसभा-195 के प्रबल दावेदार और वरिष्ठ समाजवादी नेता डॉ. जेपी सिंह वर्मा भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उनके साथ करीब एक दर्जन गाड़ियों का काफिला था, जिसमें करीब एक सैकड़ा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने उठाई राजकीय अवकाश की मांग

काफिले के लखनऊ पहुंचने पर समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. जेपी सिंह वर्मा ने अखिलेश यादव को चांदी का मुकुट पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

‘ससुराल’ बना श्मशान? विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, खामोश दीवारें चीख-चीख कर दे रहीं साजिश की गवाही

रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

डॉ. जेपी सिंह वर्मा ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी का जीवन देशभक्ति, साहस, त्याग और स्वाभिमान की मिसाल है।

उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष और बलिदान की गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

51 लोगों ने ली समाजवादी पार्टी की सदस्यता

कार्यक्रम के दौरान डॉ. जेपी सिंह वर्मा के नेतृत्व में 51 लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पार्टी की नीतियों और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

गोदाम से गायब हुईं कोल्ड ड्रिंक की 30 पेटियां, सुबह अंडरपास पर पुलिस ने खोला राज… लोडर समेत आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद की राजनीति में भी चर्चा का विषय बना कार्यक्रम

लखनऊ में आयोजित यह कार्यक्रम रानी अवंतीबाई लोधी के सम्मान के मुद्दे के साथ-साथ फर्रुखाबाद की राजनीति के लिहाज से भी चर्चा में रहा। अखिलेश यादव का राजकीय अवकाश से जुड़ा बयान, डॉ. जेपी सिंह वर्मा का सम्मान, समर्थकों के साथ पहुंचा काफिला और 51 लोगों का सपा में शामिल होना कार्यक्रम की प्रमुख चर्चाओं में रहा।

Location :  Lucknow

Published :  16 August 2026, 4:00 PM IST

Advertisement