Google बंद कर रहा यह सर्विस, अब क्या करेंगे करोड़ों लोग, जानें क्यों लिया इतना बड़ा फैसला

गूगल ने पहले 2018 में ही इस टूल को बंद करने का ऐलान किया था और फिर पिछले साल कंपनी ने साफ कर दिया था कि इस टूल से बनाए गए पुराने लिंक भी अब काम नहीं करेंगे। अब यह बदलाव अगले महीने से पूरी तरह लागू होने जा रहा है। इसका मतलब है कि अगर आपने पहले कभी goo.gl से लिंक छोटा किया था तो 25 अगस्त 2025 के बाद वह लिंक 404 Error दिखाएगा और वह काम नहीं करेगा। 404 Error का मतलब है कि वह वेब पेज उपलब्ध नहीं होगा या उसे हटा दिया गया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 28 July 2025, 10:42 AM IST
google-preferred

New Delhi: गूगल ने अपने प्रसिद्ध URL Shortener टूल को पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया है। यह टूल गूगल ने 2009 में लॉन्च किया था, उपयोगकर्ताओं को लंबी URL लिंक को छोटा करके आसानी से साझा करने की सुविधा देता था। लेकिन अब 25 अगस्त 2025 से गूगल के goo.gl लिंक काम नहीं करेंगे।

गूगल URL शॉर्टनर का बंद होना

गूगल ने पहले 2018 में ही इस टूल को बंद करने का ऐलान किया था और फिर पिछले साल कंपनी ने साफ कर दिया था कि इस टूल से बनाए गए पुराने लिंक भी अब काम नहीं करेंगे। अब यह बदलाव अगले महीने से पूरी तरह लागू होने जा रहा है। इसका मतलब है कि अगर आपने पहले कभी goo.gl से लिंक छोटा किया था तो 25 अगस्त 2025 के बाद वह लिंक 404 Error दिखाएगा और वह काम नहीं करेगा। 404 Error का मतलब है कि वह वेब पेज उपलब्ध नहीं होगा या उसे हटा दिया गया है।

क्यों बंद हो रहा है Google URL Shortener?

Google URL Shortener टूल के उपयोगकर्ताओं की संख्या में पिछले कुछ सालों में गिरावट आई थी। गूगल ने बताया कि जून 2024 में 99 प्रतिशत लिंक्स पर न तो कोई क्लिक हुआ और न ही उनका इस्तेमाल किया गया। यह स्थिति इस टूल के भविष्य के लिए एक चेतावनी बन गई और इसलिए गूगल ने इसे बंद करने का फैसला लिया।

Firebase Dynamic Links को प्रायोरिटी

इसके अलावा गूगल ने Firebase Dynamic Links (FDL) को अपनी प्राथमिकता बना लिया है। Firebase Dynamic Links स्मार्ट लिंक होते हैं, जो उपयोगकर्ताओं को सीधे किसी मोबाइल ऐप या वेबसाइट के अंदर सही जगह पर ले जाते हैं, चाहे वह Android, iOS या वेब ऐप हो।

क्या बदलने जा रहा है?

गूगल ने इस बदलाव के बारे में अधिक जानकारी दी है कि अब Firebase Dynamic Links (FDL) का इस्तेमाल किया जाएगा, जो ज्यादा स्मार्ट और प्रभावी तरीके से लिंक को मैनेज करने की सुविधा देता है। इन लिंक के द्वारा यूजर किसी खास जगह पर आसानी से पहुंच सकते हैं, जैसे कि ऐप के किसी पेज पर।

कुछ खास सर्विस को मिली छूट

हालांकि, गूगल ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ खास सर्विसों को इस बदलाव से छूट दी जाएगी। यदि आपने Google Maps या गूगल ऐप के माध्यम से लोकेशन शेयर करने के लिए goo.gl लिंक बनाए थे, तो वह 25 अगस्त 2025 के बाद भी काम करते रहेंगे।

Also Read:

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 28 July 2025, 10:42 AM IST