AI यूजर्स के लिए 2025 रहा खास, कई कंपनियों ने फ्री कर दिए करोड़ों के सब्सक्रिप्शन प्लान, देखें पूरी लिस्ट
AI की रेस में आगे निकलने के लिए Google, OpenAI और Perplexity जैसी कंपनियों ने भारत में अपने प्रीमियम AI सब्सक्रिप्शन फ्री कर दिए हैं। इससे यूजर्स को बिना पैसे दिए एडवांस फीचर्स मिल रहे हैं। जानिए किन कंपनियों ने क्या ऑफर दिया और भारत इनके लिए इतना अहम क्यों है।