यूपी की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, कई उपजिलाधिकारियों समेत 66 PCS अफसरों के तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

प्रदेश सरकार ने रविवार रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 66 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए। इनमें से 63 अधिकारी हाल ही में तहसीलदार से पीसीएस पद पर पदोन्नत हुए थे, जिन्हें अब नई तैनाती दी गई है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 28 July 2025, 7:18 AM IST
google-preferred

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 66 पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों का तबादला कर दिया। इन तबादलों में 63 ऐसे अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में तहसीलदार से पदोन्नत कर पीसीएस अधिकारी बनाया गया था। अब इन्हें उप-जिलाधिकारी (एसडीएम), सहायक नगर आयुक्त और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती दी गई है।

इन अफसरों के हुए तबादले

  • श्रद्धा पांडेय को एसडीएम आगरा से स्थानांतरित कर सहायक नगर आयुक्त (नगर निगम) आगरा बनाया गया।
  • प्रदुमन कुमार को एसडीएम श्रावस्ती से कानपुर देहात भेजा गया।
  • जय प्रकाश यादव को शाहजहांपुर से सहारनपुर
  • अजीत कुमार सिंह को चंदौली से विशेष कार्याधिकारी, बरेली विकास प्राधिकरण
  • रामशंकर-द्वितीय को उन्नाव से गाजियाबाद
  • घनश्याम भारतीय को बलिया से ललितपुर
  • लखन लाल सिंह राजपूत को बांदा से अयोध्या
  • पैगाम हैदर को शाहजहांपुर से हमीरपुर
  • कमल कुमार सिंह को आजमगढ़ से औरैया
  • पवन कुमार गुप्ता को मथुरा से सहायक नगर आयुक्त (नगर निगम वाराणसी) बनाया गया है।
  • ध्रुव नारायण यादव को रायबरेली से कानपुर नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त
  • रामेश्वर प्रसाद को लखनऊ से नगर निगम लखनऊ
  • सौरभ यादव को मथुरा से प्रयागराज
  • जितेंद्र कुमार सिंह को कासगंज से झांसी
  • चंद्र प्रकाश सिंह को हाथरस से आजमगढ़
  • प्रोफेसर असलम को इटावा से शाहजहांपुर
  • धर्मवीर भारती को बुलंदशहर से फिरोजाबाद
  • उदयवीर सिंह को अलीगढ़ से उन्नाव
  • अभिषेक शाही को गौतमबुद्ध नगर से यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
  • कृष्ण गोपाल त्रिपाठी को गोरखपुर से इसी प्राधिकरण में भेजा गया है।

महिला अधिकारियों की भी बड़ी भागीदारी

  • तपस्या यादव को सीतापुर से अलीगढ़
  • तनुजा निगम को गौतमबुद्धनगर से मेरठ
  • प्राची त्रिपाठी को बाराबंकी से विशेष कार्याधिकारी, राजस्व परिषद लखनऊ
  • मोनालिसा जौहरी को मुजफ्फरनगर से बहराइच
  • तान्या को हरदोई से झांसी में सहायक नगर आयुक्त के रूप में भेजा गया है।
  • कुछ अधिकारियों को राजधानी में अहम जिम्मेदारी
  • मान्धाता प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ में विशेष कार्याधिकारी
  • शशि कुमार को राहत आयुक्त कार्यालय लखनऊ में
  • रवि कुमार सिंह गोरखपुर से नगर निगम गोरखपुर में
  • विराग करवरिया को लखनऊ विकास प्राधिकरण से एसडीएम लखनऊ बनाए गए हैं।

सात अधिकारियों की तैनाती में नहीं हुआ कोई बदलाव

  • निशा श्रीवास्तव (गोरखपुर)
  • मनीष कुमार (बुलंदशहर)
  • आरती (लखीमपुर खीरी)
  • मदन मोहन गुप्ता (ललितपुर)
  • प्रियंका (फतेहपुर)
  • धर्मेंद्र कुमार (बलिया)
  • आकांक्षा मिश्रा (कुशीनगर)

Location : 

Published :