Suvendu Adhikari: Google Maps की वजह से अभी तक अधूरी है शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड की जांच, पढ़ें इनसाइड स्टोरी
पश्चिम बंगाल के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच के लिए उत्तर प्रदेश पहुंची बंगाल पुलिस की टीम गूगल मैप की तकनीकी चूक के कारण गलत जिले पहुंच गई। टीम को संभल के गुन्नौर में दबिश देनी थी, लेकिन वह बदायूं पहुंच गई। इस भ्रम के चलते जांच में कई घंटे बर्बाद हो गए और पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।