NEET-UG पेपर लीक: सीबीआई ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, ये अधिकारी भी घेरे में

CBI ने NEET UG पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट CBI की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग द्वारा दायर की गई है। मामले की सुनवाई के लिए गठित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में बुधवार को इस पर विचार किया जाएगा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 July 2026, 10:41 PM IST
google-preferred

New Delhi:  नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में मंगलवार को चार्जशीट दाखिल की है। CBI की आर्थिक अपराध शाखा ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया है।

मामले की सुनवाई के लिए गठित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में बुधवार को इस पर विचार किया जाएगा।

13 आरोपी हैं न्यायिक हिरासत में

चार्जशीट में जिन 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है, वे सभी अभी न्यायिक हिरासत में हैं। इनमें यश यादव, मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे, प्रहलाद कुलकर्णी, तेजस हर्षद कुमार, डॉ. मनोज शिरूरे, शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, मनीषा वाघमारे, मनीषा मंधारे और मनीषा संजय हवलदार शामिल हैं।

रॉउज एवन्यू कोर्ट बुधवार (29 जुलाई 2026) को चार्जशीट पर संज्ञान लेने पर सुनवाई करेगा। चार्जशीट में  13 लोगों के नाम शामिल है। ये सभी आरोपी फिलहाल ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं।

CJP Protest में छात्रों को खाना खिलाने की पुलिस ने दी ऐसी सजा, गाजियाबाद का युवक पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, जानें पूरा मामला

इन धाराओं में मामला दर्ज

सभी 13 आरोपियों के खिलाफ BNS 2023 की धारा 315(5), 318(4), 61(2), 238, 303(2); प्रिवेंशन ऑफ करप्शन (PC) एक्ट 1988 की धारा 13(2) और 13(1)(a); और पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 की धारा 10 (धारा 3, 4, 5 और 11 के साथ) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

NEET Row: किसकी गलती, अब होगा खुलासा! नीट आंदोलन में पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

NTA अधिकारियों की भूमिका की जांच जारी

CBI ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है और NTA अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। हाल ही में 47 NTA अधिकारियों को निलंबित किया गया है। इस मामले में FIR 12 मई को एक सरकारी अधिकारी की शिकायत पर दर्ज की गई थी।

एक्सपर्ट्स-कोचिंग संचालक पर सीबीआई का डंडा

3 मई 2026 को आयोजित हुई इस परीक्षा में धांधली की शिकायत मिलने के तुरंत बाद सीबीआई ने 12 मई को एफआईआर दर्ज की थी। जांच के लिए 72 अधिकारियों और 8 साइबर फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की विशेष टीमें बनाई गईं।  एजेंसी ने महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में 92 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।

सीबीआई ने जांच के तहत आरोपियों के कई बैंक खाते, बैंक लॉकर और एक डीमैट खाता तुरंत प्रभाव से फ्रीज कर दिया गया है।

चार्जशीट में NTA के 3 सब्‍जेक्‍ट एक्‍सपर्ट, कोचिंग संचालकों और बिचौलियों के नाम शामिल हैं। जांच एजेंसी ने 360 गवाहों और 422 दस्तावेजों के साथ पुख्ता सबूत पेश किए हैं।

Location :  New Delhi

Published :  28 July 2026, 10:33 PM IST

Related News

Advertisement