ममता बनर्जी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कई नेताओं पर लटकी कार्रवाई की तलवार, जानें क्यों?

कोलकाता पुलिस ने TMC प्रमुख ममता बनर्जी और TMCP आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि छात्र परिषद की रैली के दौरान कलकत्ता हाई कोर्ट के समय और यातायात संबंधी निर्देशों का उल्लंघन हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 29 August 2026, 3:58 PM IST
google-preferred

West Bengal News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कोलकाता पुलिस ने ममता बनर्जी और तृणमूल छात्र परिषद (TMCP) के आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि कोलकाता में आयोजित छात्र परिषद के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन किया गया। पुलिस ने मामले में खुद संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया है।

कैथेड्रल रोड कार्यक्रम को लेकर दर्ज हुआ मामला

यह मामला 28 अगस्त 2026 को कोलकाता के कैथेड्रल रोड पर आयोजित TMCP के स्थापना दिवस कार्यक्रम से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, हाई कोर्ट ने इस कार्यक्रम को लेकर कुछ शर्तें तय की थीं, जिनमें रैली का समय और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश शामिल थे। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया, जिसके बाद हेस्टिंग्स थाने में मामला दर्ज किया गया।

तय समय के बाद भी जारी रही रैली

पुलिस के अनुसार, कलकत्ता हाई कोर्ट ने कार्यक्रम के लिए दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक का समय निर्धारित किया था। आरोप है कि तय समय खत्म होने के बाद भी कार्यक्रम जारी रहा।इसके अलावा कोर्ट ने निर्देश दिया था कि कार्यक्रम के दौरान सड़क का एक हिस्सा यातायात के लिए खुला रखा जाए, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।

सड़क जाम और पुलिस से धक्का-मुक्की का आरोप

पुलिस का आरोप है कि रैली के दौरान कुछ समर्थकों ने बैरिकेड हटाए और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। इसके चलते कैथेड्रल रोड पर यातायात प्रभावित हुआ और काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। मामले में पुलिस अब कार्यक्रम में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है और वीडियो फुटेज समेत अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं।

इन धाराओं में दर्ज किया गया केस

कोलकाता पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इनमें BNS की धारा 61(2), 223, 125(ए), 132 और 285 शामिल हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि हाई कोर्ट के आदेशों के उल्लंघन में किन-किन लोगों की भूमिका रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विपक्ष ने भी उठाए थे सवाल

इस मामले को लेकर पहले ही विपक्ष ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा था। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया था कि TMC नेताओं और समर्थकों ने हाई कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की है। अब FIR दर्ज होने के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज होने की संभावना है।

Location :  West Bengal

Published :  29 August 2026, 3:58 PM IST

Related News

Advertisement