हिंदी
नीरज चोपड़ा (Img: X)
New Delhi: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को एक बड़ा झटका लगा है। चोट के कारण उन्होंने आने वाले एशियाई खेलों से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। नीरज ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान उनके टखने (एंकल) का लिगामेंट फट गया था; इसके बाद डॉक्टरों और अपनी टीम से सलाह लेने के बाद उन्होंने बाकी सीजन में हिस्सा न लेने का फैसला किया।
नीरज चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर बताया कि लुसाने डायमंड लीग में अपने सीजन का बेस्ट थ्रो करने के बाद उन्हें लगा कि वे अपनी लय में वापस आ रहे हैं। हालांकि, बाद में ट्रेनिंग के दौरान उनके टखने में लिगामेंट की चोट लग गई। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और अपनी टीम से बातचीत के बाद एशियाई खेलों में हिस्सा न लेने और बाकी सीजन से हटने का फैसला किया गया।
ये भी पढ़ें - CWG 2026: 23 पदकों के साथ भी 10वें स्थान पर भारत, नीरज चोपड़ा समेत इन खिलाड़ियों ने दिलाए मेडल
अपनी पोस्ट में नीरज ने लिखा कि यह फैसला उनके लिए निराशाजनक है, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि वे अपनी बेहतरीन फॉर्म में लौटने के बहुत करीब हैं। उन्होंने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान चोट से उबरने और जबरदस्त वापसी करने पर होगा। उन्होंने अपने फैंस को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।
एशियाई खेलों से नीरज चोपड़ा का हटना भारत के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है। वे देश के शीर्ष मेडल दावेदारों में से एक थे। ऐसी उम्मीदें थीं कि दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट इस इवेंट में भी गोल्ड जीतेंगे।
ये भी पढ़ें - CWG 2026: भाला फेंक में भारत की डबल खुशी, नीरज चोपड़ा को रजत, यशवीर ने जीता कांस्य
नीरज ने लुसाने डायमंड लीग में अपने सीजन का बेस्ट थ्रो किया था, जिससे उम्मीदें जगी थीं कि वे फॉर्म में लौट रहे हैं। हालांकि, चोट के कारण उनका सीजन समय से पहले ही खत्म हो गया है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि नीरज जल्द ठीक होकर मैदान पर वापसी करेंगे।
Location : New Delhi
Published : 29 August 2026, 4:12 PM IST