हिंदी
नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में जीता रजत पदक
New Delhi: ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत चुके स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता जबकि एक अन्य भारतीय- यशवीर सिंह को कांस्य पदक मिला। राष्ट्रमंडल खेल ग्लास्गो में पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में नीरज के अलावा जो दो अन्य भारतीय शामिल हुए, उनके नाम रोहित यादव और यशवीर सिंह हैं।
नीरज ने सीजन का बेस्ट थ्रो 85.83 मीटर किया। उन्होंने पहला थ्रो 80.97 मीटर किया जबकि दूसरा थ्रो सीजन का बेस्ट निकाला.वही तीसरा थ्रो 81.29 मीटर का रहा जबकि चौथा थ्रो 80.73m मीटर रहा वहीं पांचवां थ्रो फाउल रहा।
एथलीट यशवीर सिंह का पहला थ्रो फाउल हो गया। इसके बाद उन्होंने दूसरे प्रयास में 78.55 मीटर और तीसरे में 81.33 मीटर का थ्रो फेंककर वापसी की लय पकड़ी। चौथे प्रयास में एक बार फिर फाउल और पांचवें प्रयास में 76.95 मीटर के थ्रो के बाद ऐसा लगा कि शायद पदक उनसे दूर जा रहा है लेकिन यशवीर ने अपने खेल का सबसे शानदार रूप आखिरी थ्रो के लिए बचाकर रखा था।
अपने छठे और अंतिम प्रयास में यशवीर ने पूरी जान झोंक दी और 85.41 मीटर का थ्रो फेंक डाला। यह न केवल उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (पर्सनल बेस्ट) था, बल्कि इसने उन्हें कांस्य पदक (Bronze Medal) भी पक्का करा दिया।
PM Modi New Instagram Video: इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी का वीडियो आया सामने, कही ये बात
जेवलिन में किस खिलाड़ी को कौन सा पदक?
नीरज चोपड़ा ने इस सीजन का बेस्ट थ्रो किया, लेकिन स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई। स्वर्ण पदक श्रीलंकाई खिलाड़ी रुमेश थरंगा पथिरागे ने जीता। इस बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर आज एक अन्य भारतीय खिलाड़ी यशवीर सिंह ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने भारत के लिए कांस्य पदक जीता।
Location : New Delhi
Published : 1 August 2026, 6:34 AM IST
Topics : CWG 2026 Glasgow javelin Neeraj Chopra Sports News