हिंदी
पीएम मोदी का जेन-जी को संदेश
New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम पर वीडियो सामने आया है। उन्होंने इस वीडियो के मार्फत देशवासियों, खासकर जेन-जी को संबोधित किया। पीएम ने जंतर-मंतर की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि वह बच्चों को माफ करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बचपन में गलतियां होती हैं और उन्हीं गलतियों से सीखने और सुधरने का अवसर भी मिलता है।
New Delhi: जंतर-मंतर पर आखिर क्यों छलका पीएम मोदी का दर्द?#jantarmantar #studentprotest #pmmodi pic.twitter.com/PdrN8V9cK3
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 31, 2026
समाज के आक्रोश पर पीएम ने क्या कहा
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह समाज में मौजूद आक्रोश को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक तरह का सांस्कृतिक झटका है कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा कैसे बोल सकती हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बचपन में गलतियां होना स्वाभाविक है और बच्चों को सुधारने का अवसर मिलना चाहिए।
इसी भावना के साथ उन्होंने कहा कि वह बच्चों को माफ करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनको सजा देने से हम परिस्थितियां नहीं बदल पाएंगे। मैं आपके लिए जीता हूं। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए खपता हूं। आप आगे बढ़िए।
Commonwealth Games 2026: भारत की झोली में गोल्ड, जूडो में अस्मिता और हर्ष ने कर दिखाया कमाल
ये बच्चे हमारे ही हैं
पीएम मोदी ने कहा कि कभी-कभी दांतों तले हमारी जीभ आ जाती है।खून निकल आता है, लेकिन हम दांत तोड़ते नहीं हैं क्योंकि दांत भी हमारे हैं जीभ भी हमारी है। बच्चे भी हमारे हैं।उन्हें राह दिखाना हमारा काम है। गुमराह को राह दिखाना कठिन होता है, लेकिन ये कठिन काम हमें करना है और इसलिए मैं इन बच्चों को कहता हूं बच्चों आओ हम देश के लिए साथ मिलकर आगे बढ़ें। कुछ नया सीखें। गलतियों से भी सीखें। अपने सपनों को लेकर चल पड़ें।
Location : New Delhi
Published : 1 August 2026, 2:23 AM IST