कभी हार न मानने वाले जज्बे की दास्तान हैं सीमा, कड़े संघर्ष से राष्ट्रमंडल खेलों में अपने नाम किया ऐतिहासिक कांस्य पदक
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला चक्का फेंक स्पर्धा का कांस्य जीतने वाली सीमा कालीरामना की कहानी हर दिल जीत लेगी। मां बनने के 11 महीने बाद वापसी, पीएचडी की पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बना कर उन्होंने साबित कर दिया कि हौसले से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।