Rahul Gandhi PC: राहुल गांधी ने सरकार को इन 5 मुद्दों पर घेरा, कहीं ये बड़ी बातें

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दलित सम्मान और ‘शुद्धिकरण’ के मुद्दे पर कई सवाल उठाए। उन्होंने उत्तराखंड और राजस्थान की घटनाओं का जिक्र करते हुए कार्रवाई की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी अपनी बात रखी। लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे ज्यादा चर्चा किस बयान की हुई?

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 29 August 2026, 3:31 PM IST
google-preferred

New Delhi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दलित सम्मान, ‘शुद्धिकरण’ और संविधान से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने उत्तराखंड और राजस्थान में सामने आई घटनाओं का उल्लेख करते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग की।

राहुल गांधी ने कहा कि किसी दलित व्यक्ति के किसी स्थान पर जाने के बाद वहां ‘शुद्धिकरण’ की रस्म करना छुआछूत की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने इसे संविधान की भावना के खिलाफ बताते हुए कहा कि संविधान का अनुच्छेद 17 छुआछूत को समाप्त करता है।

नेपाल में बाढ़ में बहकर आई तिजोरी से 92 लाख पार, लाश से लूटे गहने, पुलिस के एक्शन से मचा हड़कंप

PM मोदी की चुप्पी पर क्या बोले?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं की चुप्पी को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि प्रधानमंत्री या दूसरे लोग इस मुद्दे पर बोलते हैं या चुप रहते हैं। उनकी मांग है कि मामले में कार्रवाई हो और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

खड़गे के हल्द्वानी मामले का किया जिक्र

राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से जुड़े हल्द्वानी मामले का भी उल्लेख किया। खड़गे ने 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली को संबोधित किया था। इसके बाद 10 अगस्त को वहां कुछ संगठनों से जुड़े लोगों की ओर से कथित तौर पर ‘शुद्धिकरण’ के लिए हवन किए जाने की बात सामने आई थी।

खड़गे ने इस मामले को राज्यसभा में उठाते हुए इसे अपने लिए अपमानजनक बताया था और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

खरगे के मंच का शुद्धिकरण… राहुल गांधी ने खोला मोर्चा, BJP-RSS पर लगाया बड़ा आरोप, FIR की मांग

राजस्थान की घटना का भी उठाया मुद्दा

राहुल गांधी ने राजस्थान की एक घटना का जिक्र करते हुए भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक दल के नेता के मंदिर जाने के बाद बीजेपी नेताओं की ओर से ‘शुद्धिकरण’ की रस्म की गई।

राहुल गांधी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं केवल किसी राजनीतिक दल से जुड़े विवाद का विषय नहीं हैं, बल्कि सामाजिक समानता और संविधान से जुड़े गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

कांग्रेस इस मुद्दे को दलित सम्मान और संविधान की रक्षा से जोड़कर उठा रही है। वहीं, बीजेपी ने हल्द्वानी की घटना से खुद को अलग बताया है। अब राहुल गांधी के इन बयानों के बाद इस मुद्दे पर सियासी बहस और तेज होने के आसार हैं।

Location :  New Delhi

Published :  29 August 2026, 3:31 PM IST

Advertisement