Kangana Ranaut का बड़ा पलटवार! राहुल गांधी, कृति सेनन और बाबा रामदेव पर ऐसा क्या बोलीं कि मच गई चर्चा?

कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उनसे कई चर्चित हस्तियों को लेकर सवाल पूछे गए। इसके बाद कंगना ने अपने जवाबों से माहौल गरमा दिया। उनके कुछ बयानों ने राजनीतिक और फिल्मी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 27 August 2026, 8:56 AM IST
google-preferred

New Delhi: अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। डीडी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू के दौरान उनसे राहुल गांधी, कृति सेनन, योगगुरु बाबा रामदेव और अभिनेता आशुतोष राणा से जुड़े बयानों को लेकर सवाल किए गए।

कंगना से पूछा गया कि वह अपने काम से मतलब रखने के बजाय दूसरे लोगों के मामलों पर टिप्पणी क्यों करती हैं। इस पर उन्होंने कहा कि इन सबका फॉर्मूला ही 'आ बैल मुझे मार' वाला है।

Kriti Sanon के बयान पर कंगना का जवाब

कृति सेनन के उस बयान को लेकर भी कंगना से सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि लड़कियां क्या पहनेंगी और क्या नहीं पहनेंगी, यह कब तक चलता रहेगा।

इस पर कंगना ने कृति के बयान पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ऐसी सोच कैसे हो सकती है। कंगना ने कहा कि अगर कोई सार्वजनिक विज्ञापन के लिए शूट कर रहा है और वह ऐसी चीज से जुड़ा है, जिसे लोग पहनते हैं, तो इस तरह की बात करना समझ से परे है।

Rahul Gandhi को लेकर भी साधा निशाना

इसके बाद कंगना से पूछा गया कि राहुल गांधी का कृति सेनन के बयान से क्या लेना-देना है। इस पर उन्होंने राहुल गांधी की सोच पर सवाल उठाए।

कंगना ने कहा कि राहुल गांधी अपनी सोच में बहुत उलझे हुए हैं। उन्होंने बुर्के का उदाहरण देते हुए कहा कि तीन-तीन साल की बच्चियां जब बुर्का पहनती हैं, तब उन्हें पितृसत्ता दिखाई नहीं देती। उन्होंने कहा कि इतनी छोटी बच्ची को तो यह भी पता नहीं होता कि बुर्का क्या होता है।

Raksha Bandhan के मुद्दे पर भी हमला

कंगना ने रक्षाबंधन को लेकर भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि जब रक्षाबंधन की बात हो रही है तो राहुल गांधी के बयान में रक्षाबंधन शब्द क्यों नहीं है।

कंगना ने राहुल गांधी पर हिंदू विरोधी और सनातन विरोधी होने का आरोप लगाया और कहा कि यही उनकी पहचान है।

Greater Noida West में महिला ने दिखाई WWF, पहले दी गाली और फिर…

Baba Ramdev के बयान पर कंगना का तीखा पलटवार

इंटरव्यू के दौरान बाबा रामदेव को लेकर भी कंगना से सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि बाबा रामदेव जैसे सनातनी व्यक्ति उनके विरोध में कब से आ गए।

कंगना ने बाबा रामदेव के कथित पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों को 'गटरछाप' कहा था। कंगना के मुताबिक, बाबा रामदेव ने कहा था कि उन्होंने उनका बचपन देखा है और उन्हें पता है कि उनका बचपन और जवानी कैसी थी।

इस पर कंगना ने तीखा पलटवार करते हुए सवाल किया, "तो बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके हुए थे क्या?" उन्होंने सवाल किया कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या देखा था।

UP Weather Update: कहीं झमाझम तो कहीं उमस! आज यूपी के 15+ जिलों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD की चेतावनी

Kangana के बयान फिर बने चर्चा का विषय

कंगना रनौत के इन बयानों के बाद एक बार फिर राजनीतिक और फिल्मी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। राहुल गांधी, कृति सेनन और बाबा रामदेव को लेकर उनके जवाबों पर अब अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है।

Location :  New Delhi

Published :  27 August 2026, 8:56 AM IST

Advertisement