मंच पर भारी पड़ी बिहारी हाजिरजवाबी: समय रैना ने कसा तंज, शेरोन वर्मा के एक जवाब ने उड़ा दिए होश

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में समय रैना ने शेरोन वर्मा के बिहारी बैकग्राउंड पर मजाक बनाया, लेकिन शेरोन के तीखे पलटवार ने बाजी पलट दी। समय रैना को खुद खड़े होकर बजानी पड़ी तालियां। जानिए पूरा वाकया और वायरल वीडियो की कहानी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 29 August 2026, 3:25 PM IST
google-preferred

Mumbai: स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में अपनी बेबाक और डार्क कॉमेडी के लिए जाने जाने वाले समय रैना को अपने ही शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के मंच पर करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। शो के लेटेस्ट एपिसोड में कॉमेडियन शेरोन वर्मा ने समय रैना के पंच पर ऐसा पलटवार किया कि खुद समय को अपनी सीट से उठकर उनके सम्मान में तालियां बजानी पड़ीं।

बिहारी बनाम कश्मीरी: मंच पर शुरू हुई नोकझोंक

शो के दौरान समय रैना ने शेरोन वर्मा का परिचय कराते हुए उनके बिहारी बैकग्राउंड पर चुटकी ली। समय ने मजाक में कहा कि "शेरोन इतनी बिहारी हैं कि उन्हें लगता है 'इबोला' का मतलब किसी का कुछ बोलना है।"

साथ ही उन्होंने कहा कि वह एक आम बिहारी की तरह मुंबई में नौकरी की तलाश में आई हैं। शेरोन ने भी बिना देर किए पलटवार किया और समय के कश्मीरी होने पर तंज कसते हुए माहौल को पूरी तरह गरमा दिया।

एक पंच से बाजी पलट गई: 'मैंने अपनी मर्जी से राज्य छोड़ा'

मजाक का सिलसिला तब सबसे दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया जब शेरोन ने समय के तंज का ऐसा जवाब दिया जिसने पूरे स्टूडियो को हैरान कर दिया। शेरोन ने सीधे लहजे में कहा, "कम से कम, मैंने अपना राज्य अपनी मर्जी से छोड़ा है!" यह पंच समय रैना के 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन के दर्द और इतिहास पर एक तीखा लेकिन हास्यप्रद प्रहार था। शेरोन की इस हाजिरजवाबी को देखकर समय खुद को नहीं रोक सके और हंसते हुए खड़े होकर तालियां बजाने लगे।

सुप्रीम कोर्ट से समय रैना को बड़ी राहत: ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ विवाद में कॉमेडियनों के खिलाफ सभी FIR रद्द

विवादों से निकलकर समय का धमाकेदार कमबैक

गौर करने वाली बात यह है कि समय रैना हाल ही में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 1 में एक विवाद और एफआईआर के बाद सुप्रीम कोर्ट से कानूनी राहत मिलने पर शो के सीजन 2 के साथ वापस लौटे हैं। लेकिन वापसी के साथ ही शेरोन वर्मा के साथ हुई इस नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां लोग शेरोन की हाजिरजवाबी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Location :  Mumbai

Published :  29 August 2026, 3:25 PM IST

Advertisement