हिंदी
उझानी थाना क्षेत्र के गांव नसरुल्लापुर में युवक ने नशे की हालत में कीटनाशक दवा पी ली। जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने युवक को नजदीकी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। लेकिन गंभीर स्थिति के कारण युवक ने…
प्रतीकात्मक फोटो
Badaun: बदायूं में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां पर एक युवक की जहरीला पदार्थ खाकर मौत हो गई है। इस घटना के बाद युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। यह पूरा मामला थाना उझानी क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उझानी थाना क्षेत्र के गांव नसरुल्लापुर में युवक ने नशे की हालत में कीटनाशक दवा पी ली। जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने युवक को नजदीकी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। लेकिन गंभीर स्थिति के कारण युवक ने आज सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। युवक की पहचान डीपी यादव के पुत्र शिशुपाल सिंह के रूप में हुई है। शिशुपाल की उम्र 22 साल की थी।
Video | Badaun | बदायूं में बांग्लादेशियों की हो जांच! विश्व हिंदू परिषद का SSP ऑफिस पर हल्लाबोल
युवक कल शाम शराब पीकर घर आया था। इसी दौरान मौके का फायदा उठाते हुए उसने घर में रखी। कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया था। इस मामले की जानकारी पुलिस दी गई है। घटना की जानकारी पर पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुट गई है।