उन्नाव में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से मचा असर, 32 जिलों की गैस सप्लाई ठप; अफसरों की बैठक जारी

उन्नाव के दही चौकी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम बॉटलिंग प्लांट पर ट्रक चालकों की हड़ताल 24 घंटे बाद भी जारी है। हड़ताल के कारण कानपुर, हरदोई, फतेहपुर समेत 32 जिलों में एचपी गैस सिलिंडरों की सप्लाई प्रभावित हुई है। प्रशासन और प्लांट प्रबंधन ट्रांसपोर्टरों से बातचीत कर समाधान निकालने में जुटे हैं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 23 September 2026, 2:19 PM IST
google-preferred

Unnao: हिंदुस्तान पेट्रोलियम के उन्नाव स्थित बॉटलिंग प्लांट पर ट्रक चालकों की शुरू हुई हड़ताल 24 घंटे बाद भी जारी है। दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लांट से सिलिंडरों की ढुलाई रुकने के कारण कानपुर, हरदोई, फतेहपुर समेत 32 जिलों में एचपी के घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की सप्लाई प्रभावित हुई है। हड़ताल खत्म कराने के लिए प्रशासन और प्लांट प्रबंधन की ओर से ट्रांसपोर्टरों और ट्रक चालकों से बातचीत की जा रही है।

सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी प्लांट पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। अधिकारियों की कोशिश है कि ट्रांसपोर्टरों और प्लांट प्रबंधन के बीच बातचीत के जरिए विवाद का समाधान निकाला जाए और सिलिंडरों की आपूर्ति जल्द बहाल हो सके।

रोजाना करीब 40 हजार सिलिंडरों की होती है सप्लाई

दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग प्लांट से लखनऊ, हरदोई, फतेहपुर, कानपुर, कानपुर देहात समेत 30 से अधिक जिलों की गैस एजेंसियों को घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति की जाती है। बताया जा रहा है कि इस प्लांट से रोजाना औसतन करीब 40 हजार सिलिंडर ट्रकों के जरिए अलग-अलग जिलों तक भेजे जाते हैं। ऐसे में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल लंबी खिंचने पर कई जिलों में गैस एजेंसियों की सप्लाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।

पहले देवर की मौत, फिर भाभी ने तोड़ा दम, अब तीसरी दस्तक से गांव में हड़कंप; उन्नाव में आखिर कौन सी बीमारी ले रही जान?

नौ लोड भेजे जाने के बाद बढ़ा विवाद

ट्रक चालकों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर एक ट्रक चालक को एक ही एजेंसी के लिए लगातार नौ लोड भेज दिए गए। चालकों का आरोप है कि संबंधित एजेंसी का मालिक ट्रक को चार से पांच दिन तक रोककर रखता है। इससे ट्रक चालक और ट्रांसपोर्टर दोनों को परेशानी होती है और वाहनों का संचालन प्रभावित होता है। इसी बात को लेकर ट्रक चालक और प्लांट के अधिकारियों के बीच बहस हो गई। आरोप है कि विवाद के बाद प्लांट प्रबंधन ने संबंधित ट्रक और उसके चालक के प्लांट में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया।

प्लांट से वाहन निकालने से किया इनकार

ट्रक चालक को प्लांट में प्रवेश से रोके जाने की जानकारी दूसरे चालकों को मिली तो उन्होंने एकजुट होकर विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद चालकों ने अपने वाहन प्लांट में ले जाने से इनकार कर दिया और हड़ताल शुरू हो गई। ट्रांसपोर्टरों और चालकों का कहना है कि उनकी कई मांगें पहले से लंबित हैं। उन्होंने 25 अगस्त को लखनऊ में ट्रांसपोर्टरों और गैस कंपनी के अधिकारियों के बीच हुई बैठक का भी हवाला दिया।

उन्नाव में रोडवेज बस हादसा: ससुर के अंतिम संस्कार में जा रहा था परिवार पर काल ने रास्ते में ही छीन लीं खुशियां

सप्लाई बहाल कराने में जुटा प्रशासन

हड़ताल के चलते गैस सिलिंडरों की ढुलाई प्रभावित होने के बाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह समेत अधिकारी प्लांट पहुंचे हैं और प्लांट प्रबंधन तथा ट्रांसपोर्टरों से बातचीत कर रहे हैं। प्रशासन की कोशिश है कि दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाई जाए और विवाद का समाधान निकाला जाए। फिलहाल बातचीत जारी है और ट्रक चालकों की हड़ताल खत्म नहीं हुई है।

32 जिलों की सप्लाई पर पड़ रहा असर

हिंदुस्तान पेट्रोलियम के इस बॉटलिंग प्लांट से बड़ी संख्या में जिलों में सिलिंडर भेजे जाते हैं। ऐसे में 24 घंटे से जारी हड़ताल का असर सप्लाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। कानपुर, हरदोई और फतेहपुर के अलावा 32 जिलों की एचपी गैस एजेंसियों को सिलिंडर भेजने का काम प्रभावित बताया जा रहा है।

Location :  Unnao

Published :  23 September 2026, 2:19 PM IST

Related News

Advertisement