होरमुज संकट के बीच भारत का बड़ा दांव! अमेरिका से आने लगी रिकॉर्ड LPG, खाड़ी देशों की हिस्सेदारी घटी
मिडिल ईस्ट में युद्ध और होरमुज जलडमरूमध्य में सप्लाई संकट के बीच भारत ने अपनी LPG सप्लाई का रुख अमेरिका की ओर मोड़ दिया। 2026 में अमेरिका भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर बनकर उभरा। मई में अमेरिकी हिस्सेदारी 55% से ज्यादा और जुलाई में करीब 73% तक पहुंच गई। अब भारत सप्लाई चेन में विविधता लाने की रणनीति पर आगे बढ़ रहा है।